होम / INLD Conference : कार्तिकेय शर्मा को दस बार भी वोट देनी पड़ी तो जरूर देंगे : अभय चौटाला

INLD Conference : कार्तिकेय शर्मा को दस बार भी वोट देनी पड़ी तो जरूर देंगे : अभय चौटाला

• LAST UPDATED : July 15, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (INLD Conference in Karnal): करनाल स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्य रूप से इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने शिरकत की। इसमें जिलेभर के इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता तथा अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनेलो के प्रति अपनी आस्था दिखाई और इनेलो में शामिल हुए। वहीं इस दौरान ही अभय सिंह चौटाला ने कार्तिकेय शर्मा पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 10 बार भी कार्तिकेय शर्मा (Kartikeya Sharma) को वोट देनी पड़ी तो वह जरूर वोट देंगे। INLD Conference in Karnal

INLD Conference

INLD Conference

कार्यकर्ताओं को दी जा रही जिम्मेदारी

इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को एक जिम्मेदारी दी जा रही है, जिसके तहत सभी कार्यकर्ता 3 वर्ष में जिस तरह से प्रदेश में घोटाले हुए हैं, उनकी पोल अपने-अपने क्षेत्र में जाकर खोलने का काम करेंगे, साथ ही साथ संगठन को भी मजबूती देने के लिए एक बूथ 10 यूथ के तहत संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

चौधरी देवी लाल का जन्मदिवस 25 सितंबर को

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्मदिवस फतेहाबाद में मनाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखेंगे, जिसमें अब तक जितने घोटाले हुए हैं, उस पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगेंगे। अगर मुख्यमंत्री ने इसका सही जवाब नहीं दिया तो इनेलो कार्यकर्ता गांव-गांव ओर गली-गली जाकर घोटालों की पोल खोलने का काम करेंगे।

गैंगवार के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार

वहीं हरियाणा में जो गैंगवार चल रहा है, उसके लिए अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर का हौसला तभी बढ़ता है जब उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त होता है। वहीं अभय ने जजपा को भी आड़े हाथों लिया है। प्रदेश में आज जंगलराज चल रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रादौर से पूर्व विधायक और राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, सुरजीत संधू, करनाल जिला प्रधान यशवीर राणा, पूर्व विधायक रेखा राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह कश्यप नीलोखेड़ी, रामेश्वर दास, इंद्री प्रभारी ऋषि पाल कादियान, जयप्रकाश कंबोज, जितेंद्र शर्मा, फूल सिंह मंजूरा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुटेल, करनाल युवा प्रधान सतविंदर संधू, धर्मवीर पाढा, भरत मढ़ान, भगवंत संधू, जयपाल पुनिया, हरदेव सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Delhi : निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 6 मरे, कई अभी भी फंसे

यह भी पढ़ें : India Coronavirus: भारत में आज फिर कोरोना के केस 20 हजार के पार

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox