होम / INLD Parivartan Padyatra Day 113 : गठबंधन सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर : अभय चौटाला

INLD Parivartan Padyatra Day 113 : गठबंधन सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर : अभय चौटाला

• LAST UPDATED : June 23, 2023
  • पदयात्रा के दौरान हर रोज सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल हो रहे 

  • भाजपा के राज में पूरे प्रदेश में नशे का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ा 

India News (इंडिया न्यूज़), INlD Parivartan Padyatra Day 113, सिरसा : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन पदयात्रा के 113वें दिन कंवरपुरा, कुसुंभी व सुचान सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्रा का स्वागत किया।

रंगरेटा सोनी आप को छोड़कर सैकड़ों साथियों सहित इनेलो में शामिल

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान हर रोज सैकड़ों लोग भी दूसरे दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी को छोड़कर रंगरेटा सोनी अपने सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो पार्टी में शामिल हुए। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाते हुए पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इससे पहले वीरवार रात को गांव फूलकां में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। भारी जनसमूह अपने जनप्रिय नेता को सुनने के लिए पहुंचा। अभय चौटाला ने कहा कि उनकी रगों में चौ. देवी लाल का खून दौड़ रहा है। चौ. देवी लाल ने ताउम्र किसानों, वंचितों, कमेरों व दलितों के लिए कड़ा संघर्ष किया और हमेशा ही न्याय के लिए सत्ता को ठुकराने का काम किया। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने भी किसान आंदोलन के दौरान अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। तब कांग्रेस, भाजपा सहित कई दलों के नेताओं ने कहां था कि इस आंदोलन और इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आंदोलन सफल रहा और उनका संघर्ष रंग लाया। प्रधानमंत्री को तीन काले कानून वापस भी लेने पड़े।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद ऐलनाबाद में उपचुनाव हुआ। उनके खिलाफ भाजपा, जजपा, गोपाल कांडा और चौ. रणजीत सिंह तो इकट्ठे ही कांग्रेस ने भी भाजपा का साथ दिया। खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कागदाना में कहा कि वे वोट तो कांग्रेस के लिए मांगने आए हैं, लेकिन गोपाल कांडा मेरे मित्र हैं उनका ख्याल रखना। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने नेता विपक्ष का धर्म न निभाते हुए वही करते हैं जो भाजपा उन्हें निर्देश देती है।

भाजपा के राज में पूरे प्रदेश में नशे का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ा है और बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा नशे के दल दल में धंसता जा रहा है। वहीं नशे का चलन ज्यादा होने के चलते अपराध बढ़ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। आज नौजवान वर्ग हताशा का शिकार है। किसानों को सूरजमुखी व गन्ने का उचित दाम नहीं मिल रहा है। खेती की लागत कई गुणा तक बढ़ गई है। आज कर्मचारी वर्ग अपने हकों से वंचित हैं। यहां तक की सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन कर रही है। जब सरपंच अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरे तो उन पर लाठियां बरसाई गई।

आप में कई पदों पर रह चुके हैं रंगरेटा

गौरतलब है कि इनेलो में शामिल होने वाले रंगरेटा सोनी सिंह फौजी पूर्व में आम आदमी पार्टी हलका रतिया के संगठन मंत्री के पद पर रह चुके हैं और अब जिला संयुक्त सचिव के पद पर थे। वे सामाजिक संगठन ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन में भी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (योजना) के पद पर सेवा निभा रहे हैं। इस दौरान चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रंगरेटा सोनी के आने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। पार्टी द्वारा आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। रंगरेटा सोनी ने पार्टी छोडऩे का मुख्य कारण हरियाणा प्रदेश में पार्टी का कमजोर नेतृत्व बताया।

उन्होंने कहा चौधरी देवी लाल जी की नीतियों से शुरू से ही प्रभावित रहा हूं और आज हरियाणा प्रदेश को एक मजबूत, इमानदार, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और आमजन की बात करने वाले नेता के नेतृत्व की जरूरत है जो कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता चौधरी अभय सिंह जी चौटाला में है। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। पार्टी द्वारा जो भी काम दिया जाएगा उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का काम करेंगे पार्टी में एक सैनिक की तरह प्रदेश की जनता के हित के लिए काम करते रहेंगे।

उनके साथ पार्टी के पूर्व प्रधान एससी सेल लक्खा सिंह, युवा नेता सोनू रतिया, परवीन सिंह, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह और मंगल सिंह नबरदार ने बीजेपी पार्टी छोडक़र इनेलो में घर वापसी की। वहीं सिरसा हलका से फौजी के खास युवा नेता रविंद्र सिंह गिल ने भी अपने साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीताराम, उमेद सिंह लोहान, अर्जुन चौटाला, गोकुल सेतिया पार्टी के नेता हलका रतिया के अध्यक्ष बिक्कर सिंह हडोली, पूर्व चैयरमैन अंग्रेज सिंह लाली और युवा नेता गुरपाल सिंह सहित हजारों पार्टी के चाहवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Haryana Politics : भाजपा चौटाला परिवार के सभी दलों को साधने की जुगत में

यह भी पढ़ें : Hisar MP Taunt on Digvijay : दिग्विजय कहता कुछ है और असलियत कुछ है : बृजेंद्र सिंह

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox