प्रदेश की बड़ी खबरें

Parivartan Padyatra Day 73 : इनेलो की सरकार बनने पर युवाओं को योग्यता के हिसाब से नौकरी दी जाएगी : ओपी चौटाला

India News (इंडिया न्यज), Parivartan Padyatra Day 73, चंडीगढ़ : इनेलो की परिवर्तन यात्रा के 73वें दिन भिवानी हलका बवानीखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया। लोगों ने पूर्व उनका गगनभेदी नारों से जोरदार स्वागत किया। लोगों के इस प्यार व मान-सम्मान से अभिभूत ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो शासन आने पर सबके कल्याण का वायदा किया, वहीं मौजूदा भाजपा शासन पर जनता के हितों की अनदेखी व तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए और प्रदेशवासियों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रजातांत्रिक प्रणाली में जनता के सहयोग समर्थन से ही सरकारें बनती है

जनसभा को संबोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में जनता के सहयोग समर्थन से ही सरकारें बनती है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता की मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि हमारी सोच चौधरी देवी लाल के दिखाए रास्ते पर चलने की है। चौधरी देवीलाल ने लोगों के लिए संघर्ष किया, ताकि उनकी मूलभूत जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधा का बंदोबस्त सरकार करे।
उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री मैं प्रदेश के हर गांव में जाया करता था। लोगों के दुख-तकलीफ का हाथ की हाथ निपटान किया जाता था। जबकि आज प्रदेश का हालात खराब हो गए हैं। विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयां नहीं हैं। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी अडानी जैसे कुछ लोगों की जेब में जा रहा है।

प्रदेश की सड़कों की हालत खस्ता

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सडक़ें बनी थी उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे एक दफा संयोग से चंडीगढ़ जाने का मौका मिला। जिस सडक़ पर गया उसी सडक़ पर सीएम की कोठी थी। देखा तो कोठी सुनी पड़ी थी। रास्ते में कई लोग मिले। लोगों से बात की तो उन्होंने मायूस मन से बताया कि क्या करेंगे कोठी में जाकर, यहां काम होता नहीं। दरख्वास्त लेकर जो आता है उसे पुलिस वाले भगा देते हैं। उसी दिन मैंने ठानी जिस दिन लोगों के सहयोग समर्थन से इनेलो की सरकार बनेगी तो लोगों को सरकार के द्वार पर नहीं आना पड़ेगा बल्कि सरकार लोगों के घर द्वार पहुंचेगी।
   उन्होंने बताया कि सरकार बनने पर पहली कलम से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम सद्भाव से रहते हैं। हम अपने तीज-त्योहार, होली-दिवाली, ईद-क्रिसमस प्रेम-प्यार और भाईचारे से मिलजुल कर मनाते हैं, पर देश का यह दुर्भाग्य रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को लूटने के लिए आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है।

हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं

उन्होंने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं, न ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौधरी देवी लाल का स्वप्न साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोड़ने के लिए गांव-गांव परिवर्तन रैली निकाल रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं इन परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों का झुकाव इनेलो की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस लड़ाई के सुखद परिणाम निकलेंगे। आने वाले दिनों में इनेलो की सरकार बनेगी। अतीत में हमने अच्छे काम किए हैं, भविष्य में और अच्छा काम करेंगे।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

14 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

24 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

28 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

29 mins ago