India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD Second list : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से विचार विमर्श के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने सात विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कलायत विधानसभा हलका से रामपाल माजरा, लाडवा विधानसभा हलका से शेर सिंह बड़शामी, नारनोंद विधानसभा हलका से उमेद लोहान, बहादुरगढ़ विधानसभा हलका से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफ़े सिंह राठी की धर्मपत्नी शीला राठी, रानिया विधानसभा हलका से अर्जुन सिंह चौटाला, हथीन विधानसभा हलका से तैयब हुसैन भीमसीका और कालांवाली विधानसभा हलका से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस दूसरी सूची के 7 उम्मीदवारों समेत इनेलो के 10 और बसपा के 4 उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कुल 14 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। इससे पहले 28 अगस्त को इनेलो और बसपा गठबंधन ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने चार कैंडीडेट्स की घोषणा की थी।
इसमें यमुनानगर की जगाधरी सीट से दर्शन लाल खेड़ा, करनाल की असंध सीट से गोपाल सिंह राणा, अंबाला की नारायणगढ़ सीट से हरबिलास सिंह और महेंद्रगढ़ की अटेली सीट से ठाकुर अत्तर लाल को मैदान में उतारा। हरबिलास सिंह एक दिन पहले ही जेजेपी छोड़कर बसपा में आए थे। असंध से उम्मीदवार गोपाल राणा पानीपत के रहने वाले हैं।
उन्होंने 2017 में बसपा जॉइन की थी। इससे पहले इनेलो ने 2 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें बहादुरगढ़ सीट से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफे सिंह राठी के बेटे पार्षद जितेंद्र राठी के नाम की घोषणा की गई। वहीं अभय चौटाला के 2 सीटों से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इनके नाम की औपचारिक लिस्ट सामने नहीं आई है।
Farmer Protest: आज शंभू बार्डर खोलने को लेकर सुनवाई, हरियाणा-पंजाब सरकार देगी कमेटी सदस्यों के नाम
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonia Gandhi Health News : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार…
जींद की धरती पर संत मिलन कार्यक्रम का आयोजन : कुसुम धीमान India News Haryana…
विस्तारीकरण11 हेक्टेयर के करीब कुल जमीन का होगा अधिग्रहण 193 किलोमीटर लंबी लाइनों का होगा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana : पानीपत जिला के समालखा के गांव मनाना की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाडी अनाजमंडी के दर्जनों आढ़ती करोडों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Party : करनाल पहुँची सिरसा से कांग्रेस की सांसद…