होम / Abhay Singh Chautala in Mahendragarh : कार्यकर्ताओं के बलबूते सरकार बनाएगी इनेलो : अभय चौटाला

Abhay Singh Chautala in Mahendragarh : कार्यकर्ताओं के बलबूते सरकार बनाएगी इनेलो : अभय चौटाला

• LAST UPDATED : June 22, 2024
  • इनेलो के कार्यकर्ता सबसे मजबूत है जो न कभी थकता है न कभी विश्राम करता, जनता की सेवा में लगा रहता
  • अभय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ में किया जिला स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Abhay Singh Chautala in Mahendragarh : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश भर में इनेलो के कार्यकर्ता सबसे मजबूत है जो न कभी थकता है न कभी विश्राम करता है वो हमेशा जनता की सेवा में लगा रहता है। इनेलो का कैडर देश भर में सबसे मजबूत माना जाता है। अभय सिंह चौटाला आज महेंद्रगढ़ में विशाल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे।

Abhay Singh Chautala in Mahendragarh : बेरोजगारी भत्ता 21000 रुपए दिया जाएगा

उन्होंने कहा वृद्धावस्था सम्मान पेंशन चौधरी देवी लाल ने 100 रुपए 60 वर्ष की आयु होने पर शुरू की थी। इस सरकार ने आय को आधार मान कर पेंशन काटने का काम किया है। इनेलो सरकार बनने पर 7500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देंगे। हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे और बेरोजगारी भत्ता 21000 रुपए दिया जाएगा। हर ग्रहणी को एक गैस सिलेंडर फ्री में देंगे और ग्रहणी की रसोई सुचारु रूप से चले इसके लिए 1100 प्रतिमाह देंगे। उन्होंने कहा की भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने बेटे को जीताने के लिए बीजेपी से साठगांठ करके उनको 5 सीटें जीतवाई वरना विपक्ष 10 जीतता।

कांग्रेस गुटों में बटी और बीजेपी कांग्रेस मय हुई

उन्होंने कहा कांग्रेस गुटों में बटी हुई है और बीजेपी कांग्रेस मय होती जा रही है केवल इनेलो ही जनहित के कार्य कर सकती है। उन्होंने आज कार्यकर्ता सम्मलेन में जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक को महेंद्रगढ़ विधानसभा से इनेलो का उम्मीदवार घोषित किया और सुरेंदर कौशिक को भारी मतों से जीताने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा की कार्यकर्ता आज से ही जी जान से जुट कर सुरेंदर कौशिक को जीताने में लग जाए। सम्मलेन को जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक ने भी संम्बोधित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राव होशयार सिंह, सतबीर बडेसरा, जसबीर ढिल्लों, छोटेलाल गहली, धर्मपाल नम्बरदार, नवनीत ढिल्लों, बल्ली शेखावत, हरिराम सैनी, दीपक यादव, कृष्णा जांगड़ा, संतोष चौहान, राजकुमार यादव रामबास, कृष्ण पाली, वेदप्रकाश नम्बरदार, लाला बसई, विक्रम सिंह तंवर निम्बी, बिल्लू चेयरमैन, कारन सिंह यादव, अमर सिंह जांगड़ा, अभय सिंह यादव, सतपाल चिल्लारो, सतपाल उन्हनि, दिनेश युवा हल्का प्रधान, देशराज यादव, अनिल कौशिक, डा. हनुमान, अरुण यादव बसीरपुर, आदेश यादव, भवानी शर्मा, सुरेश चौधरी, मुकेश नम्बरदार, हरचंद साहब, रामकिसन यादव, श्यामकलां, सुबाष खोला, ज्योति भांडोर, विक्रम तंवर बसई, विनोद सरपंच भांडोर, रितू चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Former Speaker Kuldeep Sharma : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित : कुलदीप शर्मा

यह भी पढ़ें : Gohana Will Become 23rd District : गोहाना बनेगा हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सैनी ने की घोषणा 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox