प्रदेश की बड़ी खबरें

IG Kulwinder Singh IPS : पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह आईपीएस ने संभाला पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), IG Kulwinder Singh IPS : करनाल मंडल, करनाल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह आईपीएस ने वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभाल लिया है। करनाल पहुंचने पर नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह आईपीएस का पुलिस अधिकारियों व कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलविन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक करनाल, मंडल, करनाल का कार्यभार संभालने से पहले हरियाणा शस्त्र पुलिस, मधुबन, करनाल के साथ-साथ राज्य अपराध शाखा, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले कुलविन्द्र सिंह विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल के साथ-साथ हरियाणा शस्त्र पुलिस, मधुबन, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला है।

नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह ने वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल, मंडल, करनाल का कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में स्थित ब्रांचो का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह ने कहा कि करनाल मंडल, करनाल में उनकी पहली प्राथमिकता महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना, भय भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाना, अपराधों पर नकेल कसना तथा पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास बनाए रखना रहेगी।

यह भी पढ़ें : Telecommunication Act 2023 : देशभर में ‘टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023’ लागू, गलत तरीके से सिम कार्ड खरीदने पर 50 लाख का जुर्माना, 3 साल की सजा

यह भी पढ़ें : Amit Shah’s Panchkula Visit : पंचकुला से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की नींव रखेंगे अमित शाह : ज्ञानचंद गुप्ता

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago