होम / Hisar BJP Candidate Dr. Kamal Gupta : हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू करवाएंगे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें : डॉ. गुप्ता

Hisar BJP Candidate Dr. Kamal Gupta : हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू करवाएंगे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें : डॉ. गुप्ता

• LAST UPDATED : September 16, 2024
  • भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया चुनाव प्रचार अभियान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar BJP Candidate Dr. Kamal Gupta : महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डा का प्रथम व दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के फेस-3 का जल्दी जल्दी निर्माण करवा कर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शीघ्र ही शुरू करवा दिया जाएगा। यह बात हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

Hisar BJP Candidate Dr. Kamal Gupta : वोट देने की अपील की

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता महावीर कॉलोनी में दीपमाला कांगड़ा, भामाशाह नगर मे सत्यकाम आर्य, श्याम विहार में बाबू अमीर चंद, तारा नगर में सुरेश प्रसाद, इंडस्ट्रियल एरिया में महेंद्र पटेल के संयोजन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र गुप्ता, सुनील चाय पत्ती व सुजीत कुमार ने की। इनके अलावा डॉ. कमल गुप्ता जनसंपर्क अभियान के तहत बैंक कालोनी में सुशील बधवा, लाजपत नगर में गौरव कटारिया के आवास व प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर वोट देने की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन रंजीव राजपाल ने किया।

हिसार की जनता शहर के विकास के लिए तीसरी बार कमल का फूल खिलाने का काम करेगी

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हिसार की जनता शहर के विकास के लिए तीसरी बार कमल का फूल खिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं और जनकल्याण की नीतियों को धरातल स्तर पर क्रियान्वित करने का काम किया है, जिनका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आदि को अमली जामा पहनाने का काम किया।

देर रात्रि प्राचीन श्याम बाग मंदिर भी गए और वहां पूजा अर्चना की

चिरायु योजना, पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग ए को 8 प्रतिशत आरक्षण, एक लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी, सीएम विंडो, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, जल जीवन मिशन योजना, 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोलना आदि को अमली जामा पहनाने का काम किया है। वहीं सुशील चायपत्ती के नेतृत्व में पूर्वांचल समाज ने डॉ. कमल गुप्ता के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्वांचल समाज ने उनको पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। सुशील चायपत्ती ने कहा हजारों की संख्या में हिसार में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। हमारे समाज का पूरा सहयोग भाजपा के प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता को रहेगा। इसके अलावा डा. कमल गुप्ता ने देर रात्रि प्राचीन श्याम बाग मंदिर भी गए और वहां पूजा अर्चना की।

Kalka Assembly Constituency : उम्मीदवार चरण सिंह ने वापिस लिया अपना नामांकन, शक्ति रानी शर्मा के समर्थन में ज्वाइन की भाजपा

Kalka Assembly Constituency : हमारी सोच कालका को नंबर वन बनाना : शक्ति रानी शर्मा

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox