प्रदेश की बड़ी खबरें

International Geeta Mahotsav 2024 : देश-प्रदेश में ही नहीं, पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की धूम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Geeta Mahotsav 2024 : अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की धूम देश-प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में देखी जा रही है। इस बार यह महोत्सव 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगा। तंजानिया की एम्बेसडर ने तो यहां तक कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि तंजानिया इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में पार्टनर देश है। बता दें कि इस तरह के आयोजन विश्व शांति को बढ़ाने में भी काफी सहायक हैं। तंजानिया एम्बेसडर ने कहा कि मैने हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को रक्षाबंधन पर राखी बांधी थी। इस नाते हरियाणा और भारत का भाई-बहन का भी रिश्ता है।

International Geeta Mahotsav 2024 : हम 9वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहे : नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हम 9वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहे हैं। पहली बार है कि हमारे पाटर्नर स्टेट और पाटर्नर देश के प्रतिनिधि भी इस आयोजन में हमारे साथ हैं। यह आयोजन 18 दिनों तक चलेगा। इस आयोजन को अपार लोकप्रियता मिली है। इस आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। 48 कोस की परिधि में 183 महाभारत कालीन स्थलों की पहचान की जा चुकी है।

वर्ष 2016 से प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां पार्टनर देश होगा तथा उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Gurgaon News : हरियाणा पावर ग्रिड विकास एवं पंचायत विभाग के बीच CSR गतिविधियों के तहत हुआ MOU साइन 

दिव्य कुरुक्षेत्र नाम से चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पिछले सप्ताह समीक्षा बैठक कर चुके है, जिसके बाद से ही से ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया पार्टनर देश और ओडिशा पार्टनर राज्य होगा। समारोह के दौरान शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, शहर में दिव्य कुरुक्षेत्र नाम से स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलाया जाए, जिसमें मुख्यमंत्री खुद भी हिस्सा लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे

बता दें कि इस साल गीता जयंती का महापर्व 11 दिसंबर 2024 को होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर गीता महोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालयों पर 9 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे। वहीं सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने यू-ट्यूब चैनल पर गीता में मेरा पसंदीदा श्लोक (माई फेवरेट श्लोक इन गीता) थीम से प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का फैसला लिया है।

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड से हुआ बुरा हाल, तापमान में आई भारी गिरावट, प्रदूषण से भी मिली रहत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts