International Gita Festival 2021: पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने किया शिल्प व सरस मेले का शुभारम्भ

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
International Gita Festival 2021: हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा की पावन धरा धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता का उपदेश पूरे विश्व में गूंजेगा। इस संदेश में ही पूरे विश्व का सार समाहित है। इन पवित्र उपदेशों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए वैश्विक गीता पाठ का आयोजन फिर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री कंवरपाल वीरवार को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के शिल्प और सरस मेले का शुभारम्भ करने के उपरांत बोल रहे थे।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के शिल्प और सरस मेले का आगाज 21 ब्राह्मणों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण और शंख की सुरीली गूंज के साथ हुआ। पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से कई वर्षों से गीता जयंती को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार विश्वस्तर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयासों से महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरूआत की गई है। इस महोत्सव के साथ हरियाणा का गौरव पूरे विश्व में बढ़ेगा।

शिल्पकारों से किया सीधा संवाद International Gita Festival 2021

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस शिल्प मेले में विभिन्न राज्यों से शिल्पकार अपने-अपने प्रदेश की बेहद खूबसूरत शिल्पकला के साथ पहुंचे हैं। इस शिल्पकला से ब्रह्मसरोवर पर भारत की शिल्पकला को एक साथ देखा जा सकता है। इस प्रकार के सुनहरी अवसर राज्य सरकार के प्रयासों से ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मिल पाएंगे। उन्होंने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अंतर्गत पहुंचे शिल्पकारों की कला को निहारा। उन्होंने कई शिल्पकारों से सीधा संवाद करते हुए शिल्पकला के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया सेंटर का भी किया उद्घाटन International Gita Festival 2021

पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल व विधायक सुभाष सुधा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव 2021 के इस स्वरूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का सपना साकार हो रहा है। कुरुक्षेत्र पावन और ऐतिहासिक धरती है, इस धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया और इस धरती पर महाराजा हर्षवर्धन, मां भद्रकाली मंदिर, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर और कई दर्शनीय स्थल हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा कर रहे है।

Read More: National Health Mission Team Did Survey: जच्चा-बच्चा के घर जरूरी विजिट नहीं करने वाली आशा वर्कर पर होगी कार्रवाई, विभाग ने किया सर्वे

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ

हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे India News…

33 seconds ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

16 mins ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

45 mins ago

Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद

Haryana Election 2024: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', चुनाव से पहले एक्शन मोड में…

1 hour ago

Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Crime News : हरियाणा में चुनावी माहौल पूरा गर्माया…

1 hour ago