International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

International Gita Mahotsav 2021: पवित्र ग्रंथ “गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला” और “मैंने पवित्र ग्रंथ गीता से क्या सीखा”, विषय पर 500-500 शब्दों का सबसे अच्छा निबंध लिखने पर विद्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा।(International Gita Mahotsav 2021) इन विषयों के साथ-साथ आजादी के अमृत महोत्सव के चलते “भारत की स्वतंत्रता में पवित्र ग्रंथ गीता का महत्व” विषय को भी विशेष तौर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय रखा गया है। इस विषय पर भी 500 शब्द का अच्छा निबंध लिखने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।

Read More :Youth Injured in Accident Died : सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

लाखों विद्यार्थियों का जोड़ने का किया जा रहा प्रयास International Gita Mahotsav 2021

इस बारे में जानकारी देते हुए आज एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया की गीता महोत्सव में इस वर्ष शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश भर के लाखों विद्यार्थियों को पवित्र ग्रंथ गीता के साथ-साथ आजादी के अमृत महोत्सव से, जोड़ने का अनोखा प्रयास किया जा रहा है। निबंध लेखन के साथ-साथ इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन आफलाईन प्रणाली से होगा।

 

Read More : Jagriti Yatra 2021 : जागृति यात्रा में 2000 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 से 8 दिसंबर तक International Gita Mahotsav 2021

उन्होंने बताया की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 की विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 29 व 30 नवंबर, खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 2 से 4 दिसंबर, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 से 8 दिसंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं11 से 14 दिसंबर तक होंगी।

Read More : Accused of Cheating on Wife Arrested: पत्नी को धोखा देकर भागने का अरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिये जाएंगे पुरस्कार एवं प्रमाण International Gita Mahotsav 2021

विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय और सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण प्रदान किए जाएंगे। खंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रुप में 1100 रुपए, द्वितीय को 750, तृतीय को 500 और सांत्वना पुरस्कार के रुप में 100 रुपए की राशि दी जाएगी।जिला स्तर पर प्रथम आने पर 2100, द्वितीय को 1500, तृतीय को 1000 और सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक श्रेणी में 3 प्रतिभागियों को 500-500 रुपए दिए जाएंगे।

Read More : Milk and Turmeric 13 Amazing Benefits : गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पियें और पायें ये 13 अद्भुत फायदे

राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी को मिलेंगे 5100 International Gita Mahotsav 2021

इसी तरह राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रुप में 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100 और सांत्वना पुरस्कार के प्रत्येक श्रेणी में 3 प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस बार कोविड-19 के कारण और एसओपी गाईडलाईन्स के आधार पर केवल 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ही प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Read More : 25 Fire 1 killed: चाचा भतीजा पर बरसाई गोलियां एक की मौत

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

14 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago