होम / International Yoga Day 2023 : स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : मनोहर लाल

International Yoga Day 2023 : स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : June 21, 2023
  • पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया योग

India News (इंडिया न्यूज़), International Yoga Day 2023, चंडीगढ़ : आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी योग दिवस पर जोरों से कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस कड़ी में पानीपत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पानीपत पहुंचे। कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य भी शामिल रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए सुबह व शाम किसी एक वक्त के योगासन को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि खाना खाने के तुरंत बाद योगासन न करें। योग करने से मनुष्य स्वस्थ तो रहता ही है, वहीं आज के इस युग की व्यस्त दिनचर्या में बीमारियों से भी दूर रहता है।

कुरुक्षेत्र में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने किया योग

वहीं प्रदेश के जिला कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तम पुरा भाग में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान 3000 से ज्यादा लोगों ने योग किया। इनमें विधायक सुभाष सुधा के अलावा सभी जिले के अधिकारी भी शामिल रहे।

कैथल में राज्यमंत्री अनूप धानक ने किया योग

वहीं जिला कैथल की बात करें तो यहां जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में श्रम विभाग राज्यमंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी व राजनेताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग किया।

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Haryana Visit : हरियाणा के राजमार्ग 2024 के अंत तक अमेरिका से भी अच्छे होंगे : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें : Akshay Vat Tree kurukshetra : महाभारत युद्ध का आज भी साक्षी है ज्योतिसर का अक्षय वट वृक्ष

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat Crime News : नशा तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार, 3 किलो 985 ग्राम गांजा बरामद
Rape in Car : जीद में नाबालिग लड़की काे कार में बनाया हवस का शिकार, पड़ोस के ही युवक ने दिया वारदात को अंजाम
Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह
Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 
Loharu Assembly Constituency : राजस्थान के रेतीले टीलों के बीच शह और मात का चुनावी संग्राम: लोहारू में जेपी दलाल के सामने राजवीर फरटिया बड़ी चुनौती
kareena kapoor’s Birthday : करिश्मा कपूर ने अपनी “सबसे अच्छी बहन” करीना का जन्मदिन दिल को छू लेने वाले संदेश और बचपन की तस्वीरों के साथ मनाया
Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox