प्रदेश की बड़ी खबरें

International Yoga Day 2024 : हिसार में सीएम बोले- भागदौड़ भरी ज़िंदगी में योग हमारी ऊर्जा का मुख्य स्रोत

प्रवीण कुमार, India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Yoga Day 2024 : हिसार में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वयं प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग किया। आज की भागदौड़ की ज़िंदगी में योग हमारी ऊर्जा का स्रोत बारिश होने के कारण स्थान में परिवर्तन किया गया, लेकिन फिर भी काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

International Yoga Day 2024 : 60 दिनों में 100 और व्यायामशाला खोलेगी सरकार

योग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में 60 दिनों में 100 और स्थानों पर व्यामशालाएं खोली जाएंगी। अब तक 877 योग सहायकों की नियुक्ति की गई है। योग सहायक योग सिखाने के बाद 4 बजे तक डिस्पेंसरी में भी अपनी सेवाएँ देंगे। इतना ही नहीं इन योग सहायकों को डाईटीशियन का प्रशिक्षण देकर उनको और भी मज़बूत किया जाएगा।

3 घंटे कराएंगे योग

सरकार ने निर्णय लिया है कि 3 घंटे योग करवाया जाएगा और उसके बाद 4 बजे तक हरियाणा के लोगों को स्वस्थ रखना ही हमारा पहला लक्ष्य है। क्याेंकि अक्सर कहा जाता है पहला सुख निरोगी काया।

योग हमारे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारा जीवन जीने का तरीक़ा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने का तरीका है। स्वामी रामदेव ने भी योग को हमारे जीवन में उतारा है। योग की महिमा हरियाणा से पूरे विश्व में फैली है। अब पीएम के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल चुकी है।

200 देशों ने योग को अपनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से UN में जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया तो 177 देशों ने इस पर अपनी सहमति जताई थी और आज 200 से अधिक देशों में ये अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज की भागदौड़ की ज़िंदगी योग हमारी ऊर्जा का स्रोत है।

कोरोना के काल में जब तक वैकसीन नहीं आ पाई थी, तब तक योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण साधन बना रहा। 1121 जगह को चिन्हित कर वहां पर योग और व्यायामशालाएं खोली गई। 714 से ज्यादा व्यायामशालाओं में योग और शारीरिक व्यायाम किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Demand for Dissolution of Assembly : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दोहराई विधानसभा भंग करने की मांग

यह भी पढ़ें : Honoring The Newly Elected MPs : 23 जून को रोहतक में होगा नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान

यह भी पढ़ें : Abhay Singh Chautala : भाजपा का मकसद 400 पार का नारा देकर देश का संविधान बदलना था : अभय सिंह चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड से छूटेगी कंपकंपी, शीतलहर का कहर अब भी जारी, जानिए आज का ताजा अपडेट

हरियाणा से लेकर पंजाब तक शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हरियाणा…

35 mins ago

CM Nayab Saini ने कालका वासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…

9 hours ago

CM Flying ने बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर मारा छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज और मेडिकल उपकरण जब्त 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…

10 hours ago

New Electricity Rates को लेकर जनसुनवाई 15 को, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह पब्लिक हियरिंग

सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…

10 hours ago