Petrol Pump in Kurukshetra Jail आईओसी लगाएगा कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल पंप

इंडिया न्यूज, कुरुक्षेत्र:

Petrol Pump in Kurukshetra Jail : हरियाणा की जेलों में पेट्रोल पंप लगाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इसी योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के लिए कुरूक्षेत्र जेल को चुना गया है। यहां पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप लगाया जाएगा। अगर यह योजना यहां कामयाब रहती है तो इस तर्ज पर प्रदेश की अन्य जेलों में भी पेट्रोल पंप लगाए जाने का काम किया जाएगा। कुरूक्षेत्र जेल के अधीक्षक सोमनाथ जगत ने शनिवार को बताया कि इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन (आईआसी) द्वारा कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल और सीएनजी पंप लगाया जाएगा। और इस पर लगभग 3 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। जिसे आईओसी ही उठाएगा।

पंप के लिए जेल प्रशासन को दिया जाएगा किराया (Petrol Pump in Kurukshetra Jail)

जेल में लगाए जा रहे पंप के लिए आईओसी की ओर से कुरुक्षेत्र जेल प्रशासन को 51 हजार रुपए मासिक किराया भी दिया जाएगा। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि इस पंप की आय को जेल के बंदियों के कल्याण और पुनर्वास पर खर्च किया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेल में तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की तर्ज पर पायलट प्रोजैक्ट के रुप में इसकी शुरूआत की गई है।

Also Read : ITI Admission Date Extended हरियाणा में 29 दिसंबर तक बढ़ी आईटीआई में दाखिले की तिथि

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

7 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

38 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago