Jagdish Nehra Passes Away : पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा का निधन

नरेश जैन, Haryana (Jagdish Nehra Passes Away): सिरसा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री चौधरी जगदीश नेहरा (84) का आज सुबह 8 बजे निधन हो गया। बता दें कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली।

जैसे ही उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ, उनके परिजनों, चाहने वालों, शुभचिंतकों और दोस्तों में शोक व्याप्त हो गया। किसी को एक बार तो यकीन ही नहीं हुआ कि नेहरा अब उनके बीच नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे रानिया हलके के गांव भागसर स्थित उनके फार्म हाउस पर किया जाएगा।

इन नेताओं ने जताया शोक

नेहरा के निधन पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र भाटिया, डॉ. आरएस सांगवान, सुरेंद्र सिंह वेदवाला, सहीराम सहारण, अजायब सिंह सेठी सहित विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

कुमारी सैलजा का शोक संदेश

कुमारी सैलजा ने अपने शोक संदेश में लिखा है-मेरे पिताजी चौधरी दलबीर सिंह जी के समय से हमारे पारिवारिक मित्र रहे हरियाणा कांग्रेस के मजबूत स्तंभ पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के निधन की खबर से मन काफी व्यथित है। उन्होंने हमेशा किसान वर्ग के हितों व जनसेवा को सर्वोपरि रखा। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष मई माह में उनके बड़े पुत्र सुरेंद्र नेहरा का भी निधन हो गया था।

दो बार रहे मंत्री

पूर्व मंत्री चौधरी जगदीश नेहरा का जन्म 5 जुलाई, 1939 में राजस्थान के श्री गंगानगर के गांव भाखरां वाली में हुआ था। उनके पिता का नाम चौधरी ख्यालीराम था। वे बचपन से ही प्रखर प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने बीए, एलएलबी, एमएमसी तक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रामोत्थान विद्यापीठ संगरिया, बिरला आर्ट्स कॉलेज पिलानी, डीएवी कॉलेज जालंधर, नेशनल कॉलेज सिरसा, दिल्ली विश्वविद्यालय पूरी की।

उन्होंने कई बार विधानसभा के चुनाव लड़े। वे दो बार रोड़़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और दोनों बार हरियाणा सरकार में 10 वर्षों तक मंत्री रहे। उन्होंने मंत्री रहते हुए शिक्षा, जनस्वास्थ्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास, सिंचाई व संसदीय कार्य विभागों का कार्यभार संभाला। जगदीश नेहरा की शिक्षा के प्रति विशेष रूचि रही। इसी कारण उन्होंने पुस्तक लेखन का काम भी किया। उनके द्वारा मेरी विदेश यात्रा, मेरी यूरोप व अमेरिका यात्रा, मेरी पाक यात्रा, कोरिया यात्रा, यादों के झरोखे से नामक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। वे जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ क्लब व सिरसा क्लब के भी लंबे समय से सदस्य थे।

ये भी पढ़ें : JP Nadda Tenure : जेपी नड्डा जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे: अमित शाह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini News : हरियाणा में शपथ लेंगे नायब सैनी, जानिए किस दिन होगा पद ग्रहण समारोह

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। ऐसे में कई लोगों…

4 mins ago

Ratan Tata Quotes on Success : रतन टाटा की वो बातें… जो आपके जीवन को दे सकती हैं नई दिशा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata Quotes on Success : देश के सबसे बड़े…

9 mins ago

Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, कई जिलों में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तेजी से गिरा पारा

हरियाणा में मौसम के सुर बदलते जा रहे हैं। मानसून के बाद अचानकसे प्रदेश में…

33 mins ago

Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Result : हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल…

41 mins ago