होम / Jagriti Yatra 2021 : जागृति यात्रा में 2000 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

Jagriti Yatra 2021 : जागृति यात्रा में 2000 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

• LAST UPDATED : November 27, 2021
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
Jagriti Yatra 2021 : हरियाणा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरु की गई साइकिल रैली ‘जागृति यात्रा‘ सफल साबित हो रही है।(Jagriti Yatra 2021 ) लॉन्च के बाद से पहले 10 दिनों में विभिन्न जिलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 2000 से अधिक महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित एवं जागरूक किया गया है।(Jagriti Yatra 2021)

साईकिल रैली ने पूरी की 440 कि मी यात्रा Jagriti Yatra 2021

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि डीजीपी हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा साइकिल रैली को 15 नवंबर को पंचकूला से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जिसने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित हरियाणा के 10 जिलों में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को संदेश देते हुए हुए 440 किलोमीटर की दूरी तय की है।

16 पुलिस महिला साइकिल चालकों का हुआ भव्य स्वागत Jagriti Yatra 2021

जागृति यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि अभियान में भाग लेने वाली 16 पुलिस महिला साइकिल चालकों का इन जिलों में आयोजित विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं और लड़कियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से, महिला साइकिल चालकों द्वारा महिला अधिकार एवं उनके खिलाफ अपराध की रोकथाम, अपराध की सूचना पुलिस को देने के बारे में जागरूक करते हुए दोषियों के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में भी बताया जा रहा है।

10 दिसंबर को होगा समापन Jagriti Yatra 2021

‘जागृति यात्रा‘ आने वाले महीने में हरियाणा के शेष 12 पुलिस जिलों को कवर करेगी, जिसके बाद 10 दिसंबर 2021 को हरियाणा पुलिस मुख्यालय में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, हरियाणा पुलिस की इन महिला साइकिल चालकों ने ऐसे अनूठे तरीके से महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य को बढ़ावा देने का फैसला किया है।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox