होम / Jan Samwad Program Yamunanagar : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह और खुशहाली आई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Jan Samwad Program Yamunanagar : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह और खुशहाली आई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

• LAST UPDATED : November 9, 2023
  • मुख्यमंत्री ने 4 नई सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों का किया शिलान्यास

India News (इंडिया न्यूज), Jan Samwad Program Yamunanagar, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। ऐसी योजना किसी अन्य प्रदेश में नहीं है। व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु होते ही उसकी पेंशन स्वत: बन जाती है। इसका लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। राज्य सरकार द्वारा गत 9 वर्षों में किए गए सर्वस्पर्शी विकास कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह तथा खुशहाली आई है।

जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में 2.39 किलोमीटर लम्बी चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का तथा भगवानपुर-लोहगढ़ साहिब गुरूद्वारा सड़क से एसजीपीसी गुरूद्वारा तक सड़क व लोहगढ़ नदी पर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल भी वितरित की तथा हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी अवलोकन किया।

5 गांवों की फिरनियों को किया जाएगा पक्का

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर के पाबनी कलां गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान घोषणा की है कि साढौरा विधानसभा के सबसे अधिक आबादी वाले 5 गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। इसके उपरांत अन्य गांवों को भी अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में बढ़-चढ़कर विकास कार्य हुए

मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हुए हैं और वह भी पिछली सरकार की तुलना में काफी कम बजट में हुए हैं, क्योंकि अब ऊपर से भेजा गया 100 का 100 पैसा धरातल पर पहुंचता है।

गांव बिलासपुर में भी सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर के गांव बिलासपुर में भी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रमाण पत्र भी सौंपे। यमुनानगर के पाबनी कलां पहुँचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कार्यक्रम से पहले स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन भी किया।

यह भी पढ़ें : Hathni kund Bairaj : हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Air Quality Index : पॉल्यूशन को लेकर हरियाणा, दिल्ली और पंजाब आमने-सामने

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox