प्रदेश की बड़ी खबरें

Jannayak Janta Party : विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी की पूरी तैयारी : दिग्विजय चौटाला

  • विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में की जाएगी मीटिंग

  • 5 अगस्त को जननायक जनता पार्टी अपना 22वां स्थापना दिवस सिरसा में मनाएगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jannayak Janta Party : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने इंडिया न्यूज़ हरियाणा से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी की पूरी तैयारी है। जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मीटिंग विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में अगले दो दिनों में की जाएगी।

Jannayak Janta Party : जल्द की नई कार्यकारिणी घोषित होगी

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जल्द ही पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात भी दुष्यंत चौटाला निरंतर कर रहे हैं। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी जल्द ही बड़ा धमाका करेगी। 5 अगस्त को जननायक जनता पार्टी अपना 22वां स्थापना दिवस सिरसा में मनाएगी। सिरसा से ही 5 अगस्त को विधानसभा चुनाव का आगाज जजपा करेगी। जेजेपी के 22वें स्थापना दिवस पर देशभर से अनेक राजनीतिक लोग शामिल होंगे।

हमने सरकार में रहते हुए 70 फ़ीसदी काम किए

जेजेपी का स्थापना दिवस हरियाणा के छात्रों के भविष्य के साथ-साथ हरियाणा की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगा। दिग्विजय का बयान 2019 में हम 20 फ़ीसदी सत्ता में भागीदार थे 20 फ़ीसदी भागीदार होने के बावजूद हमने सरकार में रहते हुए 70 फ़ीसदी काम किए। जननायक जनता पार्टी हरियाणा के लोगों की उम्मीदवारों पर खरा उतरी है। सत्ता में रहते हुए दुष्यंत चौटाला पर अनेक विपक्षी पार्टियों ने गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन अभी तक कोई भी विपक्ष आरोप सिद्ध नहीं कर सका। वहीं हरियाणा में धान घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला पर कहा कि आखिर कहां हैं सबूत, विपक्ष दिखाए।

बीरेंद्र सिंह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

दिग्विजय चौटाला ने पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हमेशा ही जल्दी दिखाई है। भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन तो टूटना ही था, लेकिन चौधरी वीरेंद्र सिंह थोड़ा सब्र तो दिखाते। दुष्यंत चौटाला के भविष्य को लेकर बीरेंद्र सिंह को चिंता क्यों होती है। दिग्विजय चौटाला ने कहावत में बीरेंद्र सिंह को कहा बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। कांग्रेस में दोनों बापू-बेटा गए लेकिन कांग्रेस ने बेटे विजेंद्र को लोक सभा की टिकट नहीं दी।

पूर्व सीएम हुड्डा पर भी कसा तंज

दिग्विजय चौटाला के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रूरता के बहुत गहरे बीज बोए हैं। दिग्विजय चौटाला का बयान उनकी दादी अक्सर दादा ओमप्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद कहती थी जो हुड्डा ने बीज बोए हैं वही बीज काटेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अगर ओमप्रकाश चौटाला को जेल नहीं भेजते तो हरियाणा में कभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आती।

पार्टी और संगठन तय करेगा कि मैं कहां से चुनाव लड़ूं

भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने का खामियाजा अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा उठाएंगे।
दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान डबवाली विधानसभा क्षेत्र में उनके परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। डबवाली के कांग्रेस और बीजेपी की नेताओं की अफसर भी नहीं सुनते।एसपी और डीसी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के फोन तक नहीं उठाते। वहीं डबवाली से दिग्विजय चौटाला ने चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी।
पार्टी और संगठन तय करेगा कि मैं कहां से चुनाव लड़ूं।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra 2024 : कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतजाम

यह भी पढ़ें : Budget 2024-25 : जानें बजट पर हरियाणा के नेताओं की प्रतिक्रियाएं 

यह भी पढ़ें : Budget 2024 : पहली नौकरी पर पीएफ खाते में मिलेंगे 15 हजार, रोजगार के लिए खास पैकेज का ऐलान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

9 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

9 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

10 hours ago