Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला

123
Jannayak Janta Party
Jannayak Janta Party इनेलो में शामिल होने को तैयार : अजय चौटाला
  • हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां हुईं तेज

India News (इंडिया न्यूज), Jannayak Janta Party, चंडीगढ़ : जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने मिश्री गांव में आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ओम प्रकाश चौटाला बड़े बुजुर्ग हैं वो पहल करें तो जननायक जनता पार्टी (JJP) इनेलो के साथ आने को तैयार है। इनेलो पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बस एक मैसेज दे, हम कल ही उनके पास चले जाएंगे।

इससे लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी के साथ जाने के संकेत दिए हैं। बता दें कि अजय चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जजपा के प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में दादरी के कई गांवों में पहुंचे थे।

फैसला ओपी चौटाला पर ही निर्भर

वहीं उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि अब मिलाप के लिए ये चौटाला साहब पर ही निर्भर करता है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने कभी किसी तरह की नाराजगी उनके समक्ष जाहिर नहीं की।

वहीं मालूम हो रहा है जजपा के 3 विधायकों में से 2 विधायक जल्द ही बीजेपी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की पूरी रणनीति तैयार है।

अभय चौटाला ने जजपा को लिया आड़े हाथों

वहीं जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर इनेलो पार्टी के नेता अभय चौटाला का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जजपा पर कटाक्ष करते हुए बोले कि इनेलो को इन लुटेरों की जरूरत नहीं है। आज अजय चौटाला को कैसे इनेलो की याद आ गई। इनेलो के लिए जो शब्द जजपा के नेताओं द्वारा किए गए थे वह याद करें। अब हरियाणा की जनता जब विरोध करने लगी तब हमारी याद आई। ओम प्रकाश चौटाला पहले भी मीडिया में बयान दे चुके हैं कि जजपा को अपने साथ नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : पड़ोसी राज्यों के कर्मचारी मतदाताओं के लिए सवैतनिक छुट्टी की घोषणा 

यह भी पढ़ें : JJP State President Nishan Singh Resignation : जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

यह भी पढ़ें : Chief Minister Nayab Saini Sirsa Visit : श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित