होम / Jannayak Janta Party : भाजपा को झटका, जजपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Jannayak Janta Party : भाजपा को झटका, जजपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

• LAST UPDATED : November 20, 2023
  • अबकी बार हरियाणा की पुकार, देवीलाल के सपनों की सरकार

India News (इंडिया न्यूज), Jannayak Janta Party, चंडीगढ़ : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर जजपा ने एक नया पोस्टर भी लॉन्च किया है। पोस्टर में लिखा है कि अबकी बार हरियाणा की पुकार, देवीलाल के सपनों की सरकार।

चुनावी गठबंधन नहीं, सरकार चलाने के लिए गठबंधन…

हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि यह चुनावी गठबंधन नहीं है, बल्कि सरकार चलाने के लिए गठबंधन है। राजस्थान में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने के चलते जजपा ने अकेले ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। जिससे साफ है कि हरियाणा में भी अब जजपा और भाजपा अकेले ही मैदान में उतरेंगे।हालांकि, इससे पहले भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला कई बार यह बात कह चुके हैं कि अगर उनकी बहुमत की सरकार होती तो वह पेंशन 5,100 रुपए कर देते।

बता दें कि प्रदेश में पहले लोकसभा चुनाव होंगे और फिर इसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन जननायक जनता पार्टी के नेताओं का अधिक फोकस लोकसभा के बजाय विधानसभा चुनाव पर है। जजपा ने नए सिरे से अपने संगठन को खड़ा करके हलका अध्यक्षों तक की नियुक्त की है और संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव ड्यूटी लगाई है।

यह भी पढ़ें : Nayab Saini : देश-प्रदेश में भाजपा ने सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी: नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : 28 नवंबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express : चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा वंदे भारत का संचालन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox