Jhajjar Family Murder : 2 बच्चों व पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूला

इंडिया न्यूज, Haryana (Jhajjar Family Murder) : हरियाणा के जिला झज्जर में आज एक बड़ा क्राइम का मामला सामने आया हैं जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर डाला, इतना ही नहीं बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया। वारदात झज्जर के गांव मदाना खुर्द की बताई गई है।

लोगों ने सुबह जब उनके घर पर कोई हिलचुल नहीं देखी तो घर में झांक कर देखा तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। घर में परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े मिले थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पता चलते ही झज्जर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं।

बच्चों के बाद पत्नी का भी गला घोंटा

पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने पहले अपने दोनों बच्चों को मार डाला और फिर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। सभी को मौत की नींद सुला देने के बाद स्वयं भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पुलिस को पत्नी व दोनों बच्चों के गले पर निशान भी मिले हैं। आरोपी ने ऐसी वारदात को आखिर क्यों अंजाम दिया, फिलहाल इस बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी। घटना से इलाके में हर कोई हैरान है। किसी को भी समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे केस, आज 400 पार केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago