होम / Jhajjar Naval Martyred In Gujarat : हरियाणा का जवान गुजरात बाढ़ पीड़ितों को बचाते शहीद

Jhajjar Naval Martyred In Gujarat : हरियाणा का जवान गुजरात बाढ़ पीड़ितों को बचाते शहीद

• LAST UPDATED : September 4, 2024
  • भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर अरब सागर में गिरने से हुआ हादसा

  • मां को दो दिन पहले ही हो गया था आभास, बेटे को भी बताया, मगर नहीं माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jhajjar Naval Martyred In Gujarat: हरियाणा का जवान गुजरात बाढ़ पीड़ितों को बचाते हुए शहीद हो गया। जी हां, गुजरात में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के दौरान भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर अचानक अरब सागर में गिर गया। इस कारण एक बड़ा हादसा हो गया। झज्जर के डावला गांव के वीर पुत्र कर्ण सिंह शहीद हो गए।

Jhajjar Naval Martyred In Gujarat : बेटा नौकरी पर मत जाना…

शहीद कर्ण सिंह की मां सुमित्रा देवी ने जानकारी दी कि उसने हादसे से पूर्व 2 सितंबर को बेटे को फोन कर इस बारे में आगाह किया था कि बेटा नौकरी पर मत जाना। मैंने एक बूरा समना देखा है। सपने में जहाज पानी में गिर गया है। लेकिन बेटा नहीं माना और मां को दिलासा दि कि यह सिर्फ सपना है, कुछ नहीं होगा।

कुछ ही समय बाद वह पोरबंदर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चला गया लेकिन होनी बलवान रही। शाम होते ही परिवार को सूचना मिली कि जवान कर्ण और उनके क्रू के सदस्यों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा। परिजन जब सूचना मिलने पर वहां पहुंचे तो मालूम हुआ कि अब कर्ण दुनियां में नहीं रहा।

कर्ण सिंह कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर भी आए थे

परिजनों ने बताया कि कर्ण सिंह 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर भी आए थे। जवान के शहीद होने की सूचना पर पूरे इलाके में लोगों की आंखें नम हैं। शहीद कर्ण सिंह अपने पीछे मां सुमित्रा देवी, पत्नी आरती, भाई अर्जुन, बेटी परी (3) और बेटे हनी (एक वर्ष) को छोड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का ट्वीट

राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए भारतीय तटरक्षक बल के क्रू सदस्य, झज्जर के गांव डावला के बेटे कर्ण सिंह की शहादत को मेरा कोटि-कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें मैं यही प्रार्थना करता हूँ। बहादुर बेटे कर्ण सिंह के सर्वोच्च बलिदान को ये देश सदैव याद रखेगा।

Delhi : विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की अफवाह, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Aparajita Bill : पश्चिम बंगाल ने यौन उत्पीड़न के मामलों में कड़ी सजा के लिए अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक पारित किया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox