प्रदेश की बड़ी खबरें

Jind Air Index : जींद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर सामने आया

India News (इंडिया न्यूज), Jind Air Index, चंडीगढ़ : हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों में अक्तूबर के आखिरी दिनों में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है, अगर हरियाणा की बात की जाए तो यहां के 6 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया है, जिसे काफी खराब स्थिति माना जाता है। 416 एक्यूआई के साथ जींद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसी कारण यहां आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं। वहीं, विशेषज्ञ के अनुसार प्रदूषण से फिलहाल दिवाली तक राहत के आसार नहीं हैं।

वहीं देश का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का हनुमानगढ़ सामने आया है। इस शहर का औसत एक्यूआई 428 दर्ज हुआ है। देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर जींद में सुबह करीब 11 बजे एक्यूआई 480 तक पहुंच गया, जो शाम साढ़े सात बजे तक 400 से नीचे नहीं आया।

इसलिए बढ़ा वायु प्रदूषण

वहीं चंडीगढ़ पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. रविंद्रा खैवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तापमान घटने से वायुमंडलीय सतह नीचे आ जाती है जिस कारण प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पाते और वायुमंडल में ही घूमते रहते हैं। दूसरा बड़ा कारण हवा में गति नहीं है। इसके अलावा तीसरा बड़ा कारण शहरों का अपना प्रदूषण है।

यह भी पढ़ें : Hisar Crime News : एनिवर्सरी पर बेटी की मायके वालों ने ही कर दी हत्या

यह भी पढ़ें : ED Summons Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, 2 नवंबर को ईडी के समक्ष होना होगा पेश

यह भी पढ़ें : Haryana Earthquake : रेवाड़ी में भूकंप के हल्के झटके

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja Targets BJP : चुनाव देखकर जनता के हाथों….झुनझुना थमा देती है भाजपा

एचकेआरएन कर्मचारियों से वायदा कर फिर भूल गई प्रदेश की भाजपा सरकार  India News Haryana…

2 mins ago

Shakti Rani Sharma : शपथ ग्रहण के बाद शक्ति रानी शर्मा बोलीं- कालका को बनाएंगे विकसित शहर

जनकल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani…

20 mins ago

Anil Vij : सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड..मेरा सारा का सारा भाषण…और क्या-क्या पत्ते खोले विज ने 

प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है :…

24 mins ago

Burning Stubble: ‘पराली न जलाएं…’ यहां ले आएं किसान, अब एक एकड़ के मिलेंगे इतने रुपये

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Burning Stubble: उत्तर भारत में दिवाली के आस-पास धान की…

50 mins ago

Haryana Vidhan Sabha 2024 Updates : भाजपा ने हरविंदर कल्याण को स्पीकर और कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बना साधे कई निशाने

हरविंदर कल्याण के जरिए जीटी रोड बेल्ट और रोड़ समुदाय वहीं मिड्‌ढा के जरिए जींद…

52 mins ago