होम / Jind Assembly Constituency : भाजपा ने दो ब्राह्मणों व एक पंजाबी पर लगाया दांव

Jind Assembly Constituency : भाजपा ने दो ब्राह्मणों व एक पंजाबी पर लगाया दांव

• LAST UPDATED : September 5, 2024
  • सफीदों विधानसभा क्षेत्र में होता रहा है बाहरी प्रत्याशी का विरोध

  • देवेंद्र चतुर्भुज अत्री व डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा की राह भी नहीं आसान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Assembly Constituency : भाजपा ने ​जींद की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इनमें जींद से डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उचाना से देवेंद्र चतुर्भुज अत्री तथा सफीदों से रामकुमार गौतम हैं। इनमें सबसे बड़ी मु​श्किल रामकुमार गौतम के लिए होने वाली है। सफीदों के लोगों ने हमेशा ही बाहरी उम्मीदवार को कभी भी तव्वजो नहीं दी।

Jind Assembly Constituency : टिकट की आस लगाए बैठे पूर्वमंत्री बच्चन सिंह आर्य 7 को करेंगे नामांकन

भाजपा की टिकट की आस लगाए बैठे पूर्वमंत्री बच्चन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वह सात सितंबर को नामांकन दा​खिल करेंगे और बाहरी उम्मीदवार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इससे साफ है कि भाजपा को सबसे ज्यादा परेशानी सफीदों विधानसभा क्षेत्र में आने वाली है।

रामकुमार गौतम ब्राह्मण समुदाय से

नारनौंद निवासी रामकुमार गौतम ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह एक सितंबर को जींद में हुई भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में ही भाजपा में शामिल हुए थे। रामकुमार गौतम नारनौंद से 2019 में जजपा के टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने भाजपा के ही कैप्टन अ​भिमन्यु को हराया था। अब भाजपा ने उनको सफीदों विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है। अब देखना होगा कि भाजपा यहां पर बागियों को कैसे संतुष्ट कर पाती है या फिर रामकुमार गौतम को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समुदाय की लगभग 15 हजार वोट हैं।

भाजपा ने इस बार भी डॉ. कृष्णलाल मिड्डा पर ही विश्वास जताया

जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्डा पर ही विश्वास जताया है। डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा जनवरी 2019 में अपने पिता डॉ. हरिचंद मिड्ढ के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते थे। इसके बाद अक्तूबर 2019 में हुए आम चुनावों में भी डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने जीत दर्ज की।

अब फिर से डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा तीसरी बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में होंगे। डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा पंजाबी समुदाय से हैं तथा जींद विधानसभा क्षेत्र में 12 हजार के आसपास पंजाबी समुदाय की वोट हैं। डॉ. कृष्ण मिड्ढा को एंटी इंकमबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा लोगों की काफी समस्याएं हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि डॉ. मिड्ढा किस प्रकार इसका सामना करते हैं।

चतुर्भुज अत्री : उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय के देवेंद्र चतुर्भुज अत्री पर दांव लगाया है। देवेंद्र चतुर्भुज अत्री पहली बार मैदान में हैं। इससे पहले उनको संगठन का भी अच्छा अनुभव है। उचाना कलां विधानसभा सीट जाट बाहुल्य सीट है। यहां एक लाख पांच हजार से ज्यादा जाट वोट है। ब्राह्मण समुदाय के लगभग 27 हजार वोट हैं। देवेंद्र चतुर्भुज अत्री एक निजी स्कूल भी चलाते हैं। उनकी छवि सामाजिक व्य​क्तियों में होती है। उनके पिता चतुर्भुज अत्री एक बड़े समाजसेवी थे। पहली बार चुनाव लड़ने का अनुभव उनको कहां से कहां लेकर जाता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Ranjit Chautala and Savitri Jindal Resigns : भाजपा को झटका, रणजीत चाैटाला और सावित्री जिंदल ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे

Nayab Saini Election Campaign : नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र ज्योतिसर तीर्थ पर नमन कर किया चुनाव प्रचार अभियान का किया श्रीगणेश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox