होम / Jind Big Crime फंदे पर लटके मिले परिवार के तीन सदस्य

Jind Big Crime फंदे पर लटके मिले परिवार के तीन सदस्य

• LAST UPDATED : December 22, 2021

मृतकों में पति, पत्नी तथा बेटा शामिल
एक माह में एक ही परिवार के चार सदस्य कर चुके हैं आत्महत्या
पुलिस मामले की सभी एंगलों से जांच कर रही
इंडिया न्यूज, जींद।
Jind Big Crime गांव धनौरी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के तीन सदस्य फंदे पर लटकते मिले। मृतकों में पति, पत्नी और बेटा शामिल थे। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। बता दें कि एक माह में एक ही परिवार के चार सदस्य आत्महत्या कर चुके हैं। मामले को लगभग सवा माह पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है।

ये लोग फंदे पर लटके मिले Jind Big Crime

जानकारी के अनुसार गांव धनौरी निवासी ओमप्रकाश (48), उसकी पत्नी कमलेश (45), उसका बेटा सोनू (20) के शव बुधवार को मकान में फंदे पर लटके पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने रात को फंदा लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। लगभग एक माह पहले मृतक ओमप्रकाश के भाई बलराज ने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला भी दर्ज किया था। नन्हा परिवार के लोग ओमप्रकाश तथा बलराज पर संदेह जता रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है : थाना प्रभारी Jind Big Crime

गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार के तीनों सदस्य मकान में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। मृतकों पर पूर्व में हुई एक व्यक्ति की हत्या का संदेह था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox