होम / Jind Crime News पिता ने की अपनी दो मासूम बेटियों के साथ क्रूरता

Jind Crime News पिता ने की अपनी दो मासूम बेटियों के साथ क्रूरता

• LAST UPDATED : February 25, 2022

Jind Crime News

गांव बीबीपुर में बता रही है विवाहिता
इंडिया न्यूज, जींद।
Jind Crime News बाप ने क्रूरता की सभी हदें लांघते हुए अपनी दो मासूम बेटियों के गुप्तागों के नीचे नुकीली चीज से जख्मी कर दिया। दोनों मासूम बालिकाओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बालिकाओं की मां ने ही अपने पति पर बेटियों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चियां सामान्य अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार बस अड्डे के निकट पुलिस चैंकिंग प्वाइंट पर गुरुवार को एक महिला अपनी तीन वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों को लेकर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को दोनों बेटियों के साथ उनके पिता द्वारा की गई इस क्रूरता के बारे में बताया। दोनों मासूम बच्चियों के गुप्तागों पर वार के निशान दिखाई दिए। दोनों बालिका दर्द से कहरा रही थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला तथा दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट की। फलहाल दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी

सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की भाषा समझने में दिक्कत आ रही है। महिला से बातचीत करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Ukraine Russia War Update यूक्रेन ने उड़ाए अपने तीन पुल

Read More: Ukraine Crisis यूक्रेन में 137 से ज्यादा लोग धमाकों का शिकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox