प्रदेश की बड़ी खबरें

Sarva Khap Panchayat : आने वाले विधानसभा चुनाव में जींद हरियाणा की राजनीति दशा व दिशा तय करेगा : कंडेला

  • जनकल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया, 15 जून को कंडेला में होगी बैठक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sarva Khap Panchayat : सर्व खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने बताया कि जनकल्याण मंच की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। कंडेला ने अपने राष्ट्रीय मुख्यालय पर सर्वखाप, जनकल्याण मंच, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारियों की बैठक 15 जून को बुलाई है। कंडेला ने कहा कि प्रदेश लंबे समय से किसानों और सामाजिक मुद्दों पर संगठन कार्य कर रहा है।

Sarva Khap Panchayat : जींद जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ना, प्राकृतिक खेती व मोटी फसलों पर लाभकारी मूल्य ज्यादा दिलवाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में वृद्धि करवाना, लीव इन रिलेशनशिप को खत्म करना, एक गांव-एक गोत्र में शादी पर रोक लगाना, युवाओं को नशे से रोकना और 36 बिरादरी के भाईचारे को मजबूत बनाना, इन सभी मुद्दों पर बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। कंडेला ने कहा कि जींद जिला लंबे समय से राजनीति का केंद्र बिंदू है। यहां से सरकार बनती और गिरती है। हरियाणा में जींद जिले में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

जींद में एक बड़ा कारखाना लगाया जाए

केंद्र की नई सरकार व हरियाणा सरकार से मांग की है कि जींद में एक बड़ा कारखाना लगाया जाए, जिसमें 25 हजार युवाओं की नौकरी लग सके। कंडेला ने कहा कि पिछले कार्यकाल में अग्निवीर योजना चलाई गई थी, इसमें देश के युवाओं में भारी रोष है। इस पर पूर्ण विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण मंच के प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा संघर्षशील व काम करने वाले लोगों का शामिल किया जाएगा। जींद के बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से मांग है कि खेतों की कनेक्शन की जो सिक्योरिटी बढाई है, उसी हिसाब से ट्रांसफार्मर रखे जाएं। जिन मकानों पर से बिजली की तारें  निकलती हैं उन्हें भी हटाया जाए।

प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा,

उन्होंने कहा की सबसे पहले जिला जींद के आठ ब्लॉकों के पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जींद ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक है। इसमें 66 गांव व शहर 31 वार्ड हैं। हर गांव व शहर से दो-दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और देश व प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा, ताकि किसानों व मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए। इस मौके पर किसान यूनियन हरियाणा के हजूरा सिंह, अभेराम कंडेला, रामकिशन रेढू, नंदीराम वाल्मीकि, वेदू कंडेला, प्रदीप उर्फ  कालू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Plots Registry Will Open Soon : हरियाणा में जल्द ही प्लाटों की रजिस्ट्री खोलने की मिलेगी सौगात, भूखंडों को बेचने का भी रास्ता होगा साफ

यह भी पढ़ें : Group-C and D : हरियाणा के मुख्य सचिव ने दिए ग्रुप-सी और डी पदों के लिए मांग प्रस्तुत करने के निर्देश

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago