होम / Jind Youth America Fraud Case : अमेरिका भेजने के नाम पर हड़प लिए इतने लाख, बंधक भी बनाया, पूरी खबर पढ़ आप रह जाएंगे हैरान

Jind Youth America Fraud Case : अमेरिका भेजने के नाम पर हड़प लिए इतने लाख, बंधक भी बनाया, पूरी खबर पढ़ आप रह जाएंगे हैरान

BY: • LAST UPDATED : January 29, 2025

संबंधित खबरें

  • पुलिस ने दो पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Youth America Fraud Case : जींद सदर थाना पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर तीस लाख रुपये हड़पने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपितों ने विदेश के नाम पर युवक को बंधक बनाकर रखा। यहां तक की पीड़ित युवक को मुकदमे में फंसा जेल भी भिजवा दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव झांज कलां निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसका बेटा गौरव सिंगापुर गया हुआ था। वापसी के बाद उसका बेटा रोहतक रहने लगा। जहां पर उसकी दोस्ती गांव मुरथल निवासी राहुल से हो गई। राहुल ने बताया कि वह उसे अमेरिका भेजकर नौकरी दिलवा देगा। उसने बताया कि गांव अहर पानीपत निवासी विशाल विदेश भेजने का काम करता है। बेटे से दोस्ती के चलते राहुल का घर आना-जाना भी शुरू हो गया।

Panchkula News : आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 4 लाख 50 हजार ठगी, आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, लिया तीन दिन के रिमांड पर

राहुल ने आरोपित विशाल से मिलवाया। उसके बेटे का अमेरिका भेजने की एवज में तीस लाख रुपये की डिमांड की गई जिसमें 15 लाख पहले तथा 15 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने को कहा। 20 अक्टूबर 2023 को पांच लाख रुपये विशाल के खाते में डाल दिए। जबकि दस लाख रुपये उसी दिन राहुल को दिए गए। 26 अक्टूबर 2023 को आरोपितों ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने की बजाय दुबई भेज दिया। फिर उसे वापस देश में लाकर अज्ञात स्थान बंधक बना लिया। जिसके बाद पिस्तौल के बल पर उसके बेटे को डरा कर बातचीत करवा देते।

Kurukshetra News : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें लोगों को कैसे फंसाते थे अपने जाल में

तीन नवंबर को विशाल गांव झांज कलां आकर नौ लाख रुपये ले गया। जिसके बाद राहुल तथा विशाल बकाया राशि के लिए उन्हें कॉल करते रहे। जिसके बाद छह नवंबर को आरोपित बकाया राशि छह लाख रुपये भी अपने साथ ले गए। उन्हें विश्वास था कि गौरव अमेरिका में है। 14 फरवरी 2024 को राहुल की मां का फोन उनके पास आया और बताया कि गौरव को पानीपत पुलिस पकड कर ले गई है।

उसे बचाने के लिए दो लाख रुपये चाहिए। जिसके बाद दोबारा उन्होंने फोन नही उठाया। उन्हें पता चला कि 16 सितंबर 2024 को विशाल की पत्नी चांदनी बाग थाना पानीपत में उसके बेटे गौरव के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया हुआ है। जिस पर उसके बेटे को जेल भेजा गया है। सदर थाना पुलिस ने कप्तान की शिकायत पर गांव अहर निवासी विशाल, मुरथल निवासी राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Jind : रिश्वतखोर कानूनगो को 5 साल की सजा, इतना जुर्माना भी करना होगा अदा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT