प्रदेश की बड़ी खबरें

JJP : जननायक जनता पार्टी ने की 15 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

  • जननायक जनता पार्टी ने की अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया

India News (इंडिया न्यूज), JJP, चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों और हिसार में प्रभारी की नियुक्ति की सूची जारी की है।

अंबाला में दलबीर पूनिया बने जिला अध्यक्ष

जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी पाने वालों में 15 नए चेहरे हैं, जबकि 7 जिला अध्यक्ष पहले से ही पदों पर हैं। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों में कई युवा शामिल हैं। जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला में पूर्व प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, अंबाला में दलबीर पूनिया, यमुनानगर में गुरविंद्र तेजली, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जाखवाला, कैथल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल और करनाल में गुरदेव रंभा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

पानीपत में सुरेंद्र धौला को मिली जिम्मेदारी

इसी तरह पानीपत जिले में सुरेंद्र धौला, सोनीपत में पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया, जींद में कृष्ण राठी, फतेहाबाद में रविंद्र सरपंच ठुईयां, सिरसा में पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा जिला अध्यक्ष होंगे। वहीं हिसार जिले में ताराचंद को जिला प्रभारी और अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा भिवानी जिले में जोगेंद्र बागनवाला, दादरी में नरेश द्वारका, रोहतक में दलबीर भराण, झज्जर जिले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय कबलाना, महेंद्रगढ़ में डॉ. मुनीष शर्मा और रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर को जजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम में श्योचन्द यादव, नूंह में विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान, फरीदाबाद में पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ और पलवल जिले में बुद्धिजीवी सेल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र सौरोत जिला अध्यक्ष होंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग (ए) को मिलेगा आरक्षण, मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Day 69 : जनता भाजपा और कांग्रेस को नकार चुकी : अभय सिंह चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

2 hours ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

2 hours ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

3 hours ago