होम / Digvijay Chautala : जजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में : दुष्यंत चौटाला

Digvijay Chautala : जजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में : दुष्यंत चौटाला

BY: • LAST UPDATED : April 17, 2024

संबंधित खबरें

  • बोले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल लोकसभा चुनाव

India News (इंडिया न्यूज), Digvijay Chautala : जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला चुनाव के मद्देनजर अंबाला में जजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जजपा की जड़ें बहुत मजबूत हैं और कहा कि विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल लोकसभा चुनाव है और पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी जी-जान से जुटे हुए है।

Digvijay Chautala : जजपा कर चुकी है 5 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा

इसके अलावा दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा ने 5 मजबूत लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी बची 5 लोकसभाओं में भी मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जजप को अभी 6 साल ही हुए हैं और इन 6 साल में जजपा ने कई मुकाम हासिल किए हैं।

लोगों में नाराजगी भाजपा के काम के तरीके को लेकर

दिग्विजय ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद के मायने बदले हैं क्योंकि इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा डिप्टी सीएम के पद को कुछ नहीं मानते थे, लेकिन दुष्यंत ने मायने बदले तो भूपेंद्र हुड्डा 4 उपमुख्यमंत्री बनाने की बातें करते हैं। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने यह भी कहा कि लोगों में नाराजगी भाजपा के काम करने के तरीके को लेकर थी और इस बात को जनता समझती भी है।

यह भी पढ़ें : JJP Released 1st List Of Loksabha Candidates : गुरुग्राम से मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया होंगे जेजेपी के उम्मीदवार 

यह भी पढ़ें : Big Action Of EC On Surjewala : रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन- 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT