होम / नड्डा बोले, सीएम ने किया व्यवस्था परिवर्तन, अब प्रदेश में नहीं चलती ‘पर्ची-खर्ची’

नड्डा बोले, सीएम ने किया व्यवस्था परिवर्तन, अब प्रदेश में नहीं चलती ‘पर्ची-खर्ची’

• LAST UPDATED : August 27, 2019

अंबाला। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को अंबाला पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जे.पी नड्डा ने विजय संकल्प संवाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन किया आज न पर्ची, न खर्ची सिर्फ काबिलियत पर नौकरी मिलती है।

जे.पी नड्डा ने कहा कि जो 5 साल में विकास के काम हुए उन्हें लेकर जनता में जाना है आप चुनाव में आज से जुट जाइये। उन्होंने कहा कि इस जोश इस मेहनत को देख कर मुझे सुख की अनुभूति होती है, लेकिन गमगीन हूं क्योंकि अगस्त के महीने में भाजपा के लिए कोई अच्छी खबर नहीं लेकर आया।

नड्डा ने कहा, पहले अम्बाला की बेटी सुषमा स्वराज हमे छोड़ कर गयी हरियाणा अम्बाला उन्हें हमेशा याद करेगा। अगस्त महीने में ही हमने अपने वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को खोया,ओजस्वी नेता , बुद्धिमता हर विषय की गहराई यह सब उनकी महारत थी उनकी कमी हमेशा खलेगी। हम कर्तव्य से बंधे हुए हैं उनकी भी यही सोच थी पार्टी चलती रहे जनकल्याण का काम चलता रहे।

नड्डा ने कहा, भूमि सुधार, बी.बी.एम.बी के लिए जो काम किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता और आप लोग युवा पीढ़ी को उनके बारे में बताए। राजनीति में लोग 2 मकसद लेकर आये एक तो विचार धारा में परिवर्तन आये और दूसरा विजयश्री मिले। कार्यकर्ता बाई च्वाइस, बाई चांस, बाई एक्सिडेंट राजनीति में आते हैं पर यहां मौजूद कार्यकर्ता चाहे किसी तरह से आये हैं आप भाग्यशाली हैं कि आप भाजपा में हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि 7 करोड़ के आसपास कार्यकर्ता हमसे जुड़े हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अमित शाह ने इस सपने को पूरा किया। जिन्होंने राज्यों में भाजपा की सरकार बनाई उनकी यही सोच की नोबडी एक्सेप्ट भाजपा उसे पूरा करना है। भाजपा में परिवारवाद,वंशबाद नहीं कार्यकर्तावाद चलता है। प्रधानमंत्री के जैसे कूटनीतिक जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं आप उस दल में है  हमारे पास नेता और नीति दोनों हैं।

कश्मीर में एक ही दिन में धारा 370 खत्म कर दी गई। यह नीति इसलिए है क्योंकि भाजपा की नीयत साफ है। पी एम ने जनकल्याण के लिए जो काम किये वह आज तक नहीं हुए।

चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का मार्गदर्शन हमारे लिये फायदेमंद होगा। 5 साल तक जितना काम सरकार ने किया उतना कभी नहीं हुआ। केंद्र ओर हरियाणा की हमारी सरकार ने विकास और लोक कल्याण तो किया ही साथ ही व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक परिवर्तन किया।

आज हरियाणा में किसी विरोधी से भी पूछोगे तो वह भी यह कहेगा कि हरियाणा की जनता ने हरियाणा को ईमानदार सरकार देकर इसे आगे बढ़ाने का काम किया। काम सब करते हैं पर टिकता वही है जो विचार और पारदर्शिता से काम करता है। आज हर कोई एक बात कह रहा है कैसे भी करके भाजपा का टिकट मिल जाये। लोकसभा चुनाव में हमने परीक्षा के दौर को देखा ओर इस परीक्षा को 100 प्रतिशत से हमने जीता प्रधानमंत्री ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बन कर जन कल्याण के काम तो किये पर भाजपा कार्यकर्ताओं का नारा यहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है उसे भी प्रधानमंत्री ने 370 खत्म कर पूरा किया।

सुभाष बराला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बाला, पंचकूलाऔर यमुनानगर के कार्यकर्ता आज यहां उपस्थित हैं। भारी बहुमत से हमने लोकसभा की तमाम सीट जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की झोली में डाली और आगे भी यही परफॉर्मेंस रहेगी।

Tags: