JP Nadda Haryana Visit : भाजपा ने बिचौलिया राज को खत्म किया : नड्डा

इंडिया न्यूज, Haryana News (JP Nadda Haryana Visit) :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President Jagat Prakash Nadda) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदलने का कार्य किया है। विकास के दृष्टिगत समूचे देश व प्रदेश में पारदर्शी प्रणाली से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब संबंधित व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलिया राज को खत्म किया गया है। वर्तमान परिवेश में भारत देश लेने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कुछ न कुछ देने वाला राष्ट्र बन गया है।

कैथल में 997 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा

नड्डा ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कैथल की नई अनाज मंडी में आयोजित अमृत काल संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे। रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में सुरक्षित

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश व प्रदेश की धरा से जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद को समाप्त करके प्रत्येक वर्ग के कल्याणार्थ अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया को नई दिशा दे रहा है। प्रतिदिन 37 किलोमीटर हाईवे,9.5 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए जा रहे हैं, जल्द ही 220 नए एयरपोर्ट बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश में करोड़ों रुपए का विदेशी निर्यात हो रहा है। पिछले दिनों लंदन में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड मेडल जीतने का कार्य किया। हरियाणा प्रदेश खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कर रहा हैं आज खेलों का मतलब ही हरियाणा है। हरियाणा प्रदेश की खेल नीति से प्रभावित होकर उसका अनुसरण दूसरे प्रदेश भी कर रहे हैं।

समाज को परिवार मानकर यूं ही करते रहेंगे सेवा : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हम समाज को अपना परिवार मानकर यूं ही सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कैथल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अमृत काल संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद सुखद अनुभव है कि महज तीन दिन की सूचना पर इतनी बड़ी रैली आयोजित की गई और इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

हमने 8 साल में प्रदेश को जातिगत घुण को स्पर्श नहीं होने दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब से सरकार बनी तो उन्होंने सोच लिया था कि हरियाणा के लोगों को जात-पात में नहीं बंटने देंगे। तभी उन्होंने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा आगे बढ़ाया।

हमें खुशी है कि हमने 8 साल में प्रदेश को जातिगत घुण को स्पर्श नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों के जीवन में सरलता कैसे लाई जाए, हरियाणा की छवि कैसे बदली जाए, हमने इस पर काम किया। 2014 से पहले हरियाणा की विशेष तरह की छवि थी। उस छवि को बदलने की प्रेरणा भी हमें प्रधानमंत्री मोदी से मिली। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमने इसे बदलकर दिखाया। हमने यह भी करके दिखाया कि सरकार कैसे काम करती है। सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने हर जिले में मेडिकल कॉलेज (Medical Collage) खोलने की घोषणा की थी। सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। लगभग जिलों में या तो मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं, या उनमें मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम चल रहा है। कैथल जिले में भी मेडिकल कॉलेज की नींव रख दी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार की बीमारी पर आने वाले खर्च की 5 लाख तक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ली है।

युवाओं के स्किल डेवेलपमेंट पर जोर दे रही सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने नई एजुकेशन पॉलिसी, हायर एजुकेशन, टेक्निकल एजुकेशन आदि हर क्षेत्र में काम किया है। आज हर युवा को रोजगार की जरूरत है इसलिए सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रही है। हर आदमी को हुनर सीखने की जरूरत है ताकि आगे बढ़ सके। 8 साल में करीब 6 लाख से ऊपर लोगों को प्राइवेट रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अग्निवीर योजना से 4 साल की नौकरी करके आने वाले युवाओं को गारंटी नौकरी देने की घोषणा की है। शिक्षा के स्तर को और ऊपर उठाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया और रोजगार कौशल निगम बनाया। अब सरकारी विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती इसी के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें : India Corona Cases Today Update : देश में आज फिर 7,000 पार केस

यह भी पढ़ें : INS Vikrant 2022 : देश को समर्पित आईएनएस विक्रांत, नौसेना की ताकत बढ़ेगी : प्रधानमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

36 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago