होम / JP Nadda Rohtak Road Show : जनता को तीसरी बार भी मोदी सरकार चाहिए : नड्डा

JP Nadda Rohtak Road Show : जनता को तीसरी बार भी मोदी सरकार चाहिए : नड्डा

• LAST UPDATED : May 21, 2024
  • बोले- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सिर्फ अपना बेटा चाहिए

India News (इंडिया न्यूज), JP Nadda Rohtak Road Show : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) आज हरियाणा के जिला रोहतक पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डाॅ. अरविंद शर्मा के साथ रोड शो निकालकर वोट मांगे। इस दौरान जेपी नड्डा ने जनता को कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तो अपना बेटा चाहिए, लेकिन जनता को तीसरी बार भी मोदी की सरकार चाहिए।

JP Nadda Rohtak Road Show : भाजपा समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों की काफी भीड़ उमड़ी और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्‌डा को पुष्प अर्पित कर उनका भव्य स्वागत किया। बेशक गर्मी अधिक रही लेकिन कार्यकर्ताओं और लोगों की जोश में काेई कमी नजर नहीं आई। कई महिला कार्यकर्ता भगवा साड़ी पहने नजर आई।

नड्‌डा बोले- जन समर्थन बता रहा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

अंबेडकर चौक पर रथ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना माइक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और नारे लगवाए। नड्‌डा ने पुन: कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केवल बेटा चाहिए, जबकि रोहतक को तीसरी बार मोदी सरकार चाहिए। जन समर्थन साफ बता रहा ‘फिर एक बार मोदी सरकार। वहीं नड्डा ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित नमन किया।

रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

रोहतक में भीषण गर्मी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में वोट देने का वादा किया। जिले में 47 डिग्री तापमान के बीच भाजपा कार्यकर्ता और लोग सड़क पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े देखे गए। रोड में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भाजपा के झंडे लिए दिखाई दिए। सभी ने श्री नड्डा का भव्य स्वागत किया और रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताने का वादा किया।

जय श्रीराम के नारे लगे

रोहतक में आयोजित रोड शो के दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, अबकि बार 400 पार और तीसरी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी लगते रहे। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को बड़े मार्जन जीत दिलाकर दिल्ली भेजें वे आपकी आवाज उठाएंगे।

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार तेज गति से विकास कर रहा है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। इसलिए आप इस बार मोदी जी को 400 पार सीटें देकर मजबूत बनाएं, एक मजबूत सरकार ही मजबूत फैसले लेने में सक्षम होती है। भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों के साथ रोड शो का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें : PM Modi Sonipat Rally : यह मोदी है देश विरोधी काम नहीं करने देगा : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें : Mallikarjun kharge Rally Haryana : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज हरियाणा में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox