होम / Jyotisar Tirth : ब्रह्मसरोवर की तरह ज्योतिसर तीर्थ भी विकसित होगा : सीएम

Jyotisar Tirth : ब्रह्मसरोवर की तरह ज्योतिसर तीर्थ भी विकसित होगा : सीएम

• LAST UPDATED : November 18, 2022
  • 250 करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

इंडिया न्यूज, Haryana (Jyotisar Tirth): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar La) ने कहा कि जिस तरह कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर को विकसित किया गया है, इसी तर्ज पर ज्योतिसर तीर्थ (Jyotisar Tirth) को भी विकसित करने का विजन है। इसी के चलते ज्योतिसर तीर्थ पर 250 करोड़ के अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम जारी है। भविष्य में ज्योतिसर तीर्थ का अद्भुत स्वरूप नजर आएगा। तीर्थ यात्री एक दफा आएंगे तो अविस्मरणीय यादों को अपने साथ लेकर जाएंगे।

Jyotisar

Jyotisar

ज्योतिसर में 10 करोड़ से ज्यादा की लागत से विराट स्वरूप तैयार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ज्योतिसर तीर्थ पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिखाए गए विराट स्वरूप को स्थापित कर दिया गया है। इस विराट स्वरूप की मूर्ति को सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इसी तरह थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखने को मिलेगा। इसका उद्घाटन शनिवार 19 नवंबर को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद

थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन कल

इसके अतिरिक्त ज्योतिसर तीर्थ पर ही 6 संग्रहालय बनाए जाएंगे। इन संग्रहालयों में वर्चुअली महाभारत, श्रीमद्भागवत गीता, कुरुक्षेत्र और 48 कोस से जुड़े प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे आॅगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक निर्धारित समय के बाद बदले जाएंगे वर्चुअली एपिसोड

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ज्योतिसर में बन रहे 6 संग्रहालयों में वर्चुअली अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा। यह कहानियां और प्रसंग एक निर्धारित समय के बाद बदले जाएंगे, ताकि एक दफा कोई इन्हें देख ले और दोबारा आए तो उसे नए प्रसंग देखने को मिलें। इन संग्रहालयों में सबसे अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो इन प्रसंगों को अद्भुत और विहंगम बना देंगे।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : शिल्प और क्राफ्ट मेला कल से शुरू

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox