प्रदेश की बड़ी खबरें

HSSC Chairman Himmat Singh : कैथल के हिम्मत सिंह बनेंगे एचएसएससी के चेयरमैन

  • रोड़ जाति को सरकार में मिला बड़ा प्रतिनिधित्व
  • चेयरमैन की नियुक्ति से करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में बदलेगा चुनावी समीकरण
India News (इंडिया न्यूज), HSSC Chairman Himmat Singh : हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर कार्यरत हिम्मत सिंह को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। हालांकि, लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी।

HSSC Chairman Himmat Singh : रोड़ जाति का प्रतिनिधित्व होने से माहौल सरकार के पक्ष आने वाला है

सरकार के इस कदम से ये कहा जा सकता है कि हिम्मत सिंह के हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनने के रूप में रोड जाति को सरकार में एक बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके कहीं न कहीं हरियाणा की राजनीति में एक अलग मायने होंगे। करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां रोड़ जाति का अच्छा खासा प्रभाव है और अब सरकार में रोड़ जाति का प्रतिनिधित्व होने से कहीं न कहीं माहौल सरकार के पक्ष में जाता नजर आने वाला है। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरण बदलते हुए नजर आएंगे।

वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है

हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम किया है। उन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे और हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago