इंडिया न्यूज, कानपुर।
kanpur Police उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रही है, जिसकी चहुंओर निंदा की जा रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक पुलिस कर्मी बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर लगातार लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के अकबर पुर इलाके इस घटना को अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर ने न सिर्फ लाठियों से व्यक्ति पर हमला किया, बल्कि उसके बच्चे को भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि इस शख्स ने एक इंस्पेक्टर के हाथ पर काट लिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर इंस्पेक्टर को एडीजी जोन भानु भास्कर ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले देर रात इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर किया गया था। वीडियो में ये भी साफ दिखाई दे रहा है शख्स इंस्पेक्टर को बार-बार बोल रहा है कि बच्चे को लग जाएगी, मत मारिए लेकिन इंस्पेक्टर टस से मस नहीं होता और लगातार लाठी से हमला करता रहा। इस दौरान युवक यह भी कह रहा था कि यह उसका बच्चा है और इसकी मां भी नहीं है। बच्चा रोने लगता है, लेकिन पुलिस को उस पर कोई तरस नहीं आता।
इस घटना के बारे में कानपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग इलाके में अराजकता फैला रहे थे। अस्पताल की ओपीडी को बंद कर रहे थे और मरीजों को डरा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए ही हल्का बल प्रयोग किया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…