KapalMochan Fair Concludes कपालमोचन मेले का समापन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रभजीत सिंह लक्की/मोहित कुमार, यमुनानगर/बिलासपुर :

KapalMochan Fair Concludes : कपालमोचन सरोवरों में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के बाद 5 दिवसीय मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने तीनों सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कपालमोचन पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने कपालमोचन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक गुरु की अरदास की व सभी को गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने कपालमोचन सरोवर सफेद गऊ-बछड़ा घाट पर स्नान कर पूजन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऋणमोचन सरोवर व अंत में सूरजकुंड सरोवर में स्नान किया। मुख्यमंत्री करीब 1 घंटा कपालमोचन में रहे। उनके साथ सांसद नायब सैनी, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक घनश्याम दास आदि भी साथ रहे।

पंचभीखी स्नान कर घरों को लौटे श्रद्धालु KapalMochan Fair Concludes

पंजाब सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्घालुओं ने पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाई और मंदिरों व गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपने-अपने घरों को रवाना हो गए।

अंतिम दिन आए हजारों लोगों ने मेले का भ्रमण कर स्नान किया। 4 दिनों में करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने कपालमोचन, ऋणमोचन व सूरजकुंड सरोवरों में डुबकी लगाई थी। रात को स्नान करने के बाद भौर फटते ही श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना होने लगे।

Read More : Withdrawal of Agriculture Law is Proof of the Liberal Character of PM कृषि कानून वापिस लेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदार चरित्र का प्रमाण : मनोहर लाल

Connect With Us:-  Twitter Facebook

developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

31 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

49 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

1 hour ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

2 hours ago