प्रदेश की बड़ी खबरें

Karan Dalal का आरोप चुनाव के दौरान हुई कई तरह की धांधली, अदालत पर भरोसा..जरूर मिलेगा न्याय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karan Dalal : हरियाणा में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने बहुमत से जीत से हासिल की है, वहीं कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम उम्मीद से विपरीत आने के कारण ईवीएम को लेकर बयानबाज़ी जारी है। कोई नेता ईवीएम को लेकर तो कोई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। ताज़ा बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे करण सिंह दलाल ने भाजपा और ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी है।

Karan Dalal : डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया

इतना ही नहीं करण दलाल का आरोप है कि जिले के एसपी ने लोगों को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। वहीं करण दलाल का एक आरोप और है कि मतगणना की रात्रि पलवल स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 38 मिनट के लिए बंद करके ईवीएम मशीनों में धांधली की गई है। उन्होंने बताया कि कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी थी, जिन्होंने हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे

बार-बार फुटेज मांगने पर हमें फुटेज मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते हमें अदालत का सहारा लेना पड़ा है और उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय में इसकी याचिका लगा दी है। इतना ही नहीं कारण दलाल ने एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा का एजेंट बनकर उनकी की मदद करने का काम किया और पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे हैं।

इन सबकी वीडियो क्लिप उनके पास मौजूद है। करण दलाल ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है, न्याय की उम्मीद है। जल्द ही माननीय अदालत की मार्फत ईवीएम मशीनें चेक होंगी और भाजपा की बेईमानी का पर्दाफाश होगा।

Kumari Selja : भाजपा पर भड़की सैलजा, बोलीं – सबसे पहला कदम ही किसानों के विरोध में उठाया, सरकार को दे दी ये नसीहत 

Rao Narbir Singh: ‘राव नरबीर सिंह से कोई नहीं बचा सकता’, अब अधिकारियों को किस बात की चेतावनी?

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda की अपील – काम करवाइये..पर कभी कोई गलत काम की गुजारिश लेकर मत आइए 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Mahipal Dhanda : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद…

2 hours ago

Vasundhara Oswal : Haryana BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद…परिवार का दावा कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई गिरफ्तारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vasundhara Oswal : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन…

2 hours ago

Nuh Accident News : सड़क किनारे खड़े थे दो नाबालिग…कैसे हो गई दोनों की मौत ?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News  : हरियाणा के नूंह जिले के साकरस व…

3 hours ago

Panipat News : “आराम से काम कर लो, नहीं तो…” जिला परिषद चेयरपर्सन के पति को मिली जान से मारने की धमकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल…

3 hours ago

Faridabad News : अब इस मंत्री ने दिखाई अधिकारियों पर सख्ती, बोले- जो भी अधिकारी….उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार करेगी हर संभव…

4 hours ago