प्रदेश की बड़ी खबरें

Karnal Accident  : पूर्वी यमुना नहर में गिरी कार, शादी में शामिल होने जा रहे करनाल के पांच युवक घायल

India News (इंडिया न्यूज), Karnal Accident, सहारनपुर:
हरियाणा के करनाल से सहारनपुर जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार मंगलवार को पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के करनाल से सहारनपुर शादी में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार मंगलवार की सुबह साढे़ चार बजे अनियंत्रित होकर अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में जा गिरी।

दुर्घटना में करनाल के सुहाना गांव निवासी कार सवार अनिल, मीनु, अमन, आकाश और सन्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भर्ती कराया।
बता दें कि सोमवार की सुबह इसी जगह अनियंत्रित कंटेनर भी पुलिस की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा था। उसकी चपेट में आकर बाइक सवार गांव रुपडी के पूर्व प्रधान भी नहर में डूब गए थे, जिनके शव को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला था।

युवकों की कार भी नहर में कंटेनर के ऊपर ही गिरी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि युवकों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। कार और कंटेनर को नहर से निकलवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MOHFW Recruitment 477 Post: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें : Dengue Cases : अंबाला सहित इन जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा डेंगू के मामले रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma Jind Visit : सरकार व्यवस्था बदलने का काम कर रही : कार्तिकेय शर्मा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

8 seconds ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

12 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

38 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago