प्रदेश की बड़ी खबरें

Karnal Amit Shah Rally : दिल्ली में मां-बेटा, हरियाणा में बापू-बेटा, कांग्रेस को तबाह कर रहे : मनोहर लाल

  • 25 मई कांग्रेस फिर गई, प्रदेश में एक ही आवाज अबकि बार 400 पार

  • कांग्रेस को खत्म करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे राहुल गांधी: मनोहर लाल

  • हरियाणा के लोग 10 लोकसभा और एक विधानसभा में 11 कमल खिलाकर देंगे : मनोहर लाल

India News (इंडिया न्यूज), Karnal Amit Shah Rally : पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल ने करनाल दशहरा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कहा कि प्रदेश की जनता 10 लोकसभा और एक करनाल विधानसभा सीट भारी मतों से जिताकर भाजपा की झोली में डालेगी। यह संकल्प प्रदेश की जनता ने ले लिया है।

मनोहर लाल ने नारा दिया “25 मई कांग्रेस फिर गई”। उन्होंने कहा कि प्रदेश से एक ही आवाज आ रही है अबकि बार 400 पार। पिछली बार भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को हराकर भाजपा को सत्ता में आने का मौका दिया था। इस बार भी जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। यहां भीषण गर्मी में प्रदेश के लोग देश के गृहमंत्री अमित शाह के लिए एकत्र हुए हैं। प्रदेश के लोगों ने संकल्प लिया है कि वे भाजपा के साथ हैं। विकास के साथ हैं।

मनोहर लाल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में बापू-बेटा कहीं न कहीं मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं दिल्ली में बैठकर मां-बेटा प्रधानमंत्री बनने का सपना ले रहे हैं, लेकिन देश की जनता कांग्रेस के इन लोगों को सत्ता में नहीं आने देगी। इनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बता रहे हैं, लेकिन वह तो उनके पासिंग भी नहीं हैं। हां, वे महात्मा गांधी के एक सपने को जरूर पूरा कर रहे हैं, वह है कांग्रेस को खत्म करने का। भारत की आजादी के बाद 1947 में महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है, इसे खत्म कर देना चाहिए। इस सपने को अब राहुल गांधी पूरा कर रहे हैं। वह कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि जब हम गांव में जाते हैं तो एक ही स्वर में लोग मोदी सरकार की गारंटी की बात करते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि कांग्रेस बौखला गई है। उसमें ऐसी बौखलाहट चल रही है, जैसे दिल्ली में मां-बेटा, वैसे ही हरियाणा में बापू-बेटा पार्टी को तबाह कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि करनाल लोकसभा सुरक्षित हाथों में है। आने वाले 4 जून को इसका परिणाम भी सामने आ जाएगा।

शाह ने सरदार पटेल के सपने को पूरा किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा किया है। अमित शाह का स्वागत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कर्ण नगरी में आपका स्वागत करता हूं। करनाल दानवीर कर्ण की नगरी है। यह धरती हमेशा समाज को कुछ न कुछ देने को तत्पर रहती है। भीषण गर्मी के साथ चुनाव की गर्मी में हरियाणा में जो उत्साह दिख रहा है, उससे तय हो गया है कि लोग हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने की गारंटी दे रहे हैं।

इसके अलावा करनाल विधानसभा से भी कमल खिलाकर देश के प्रधानमंत्री को देंगे। देश में तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को विकास की ओर लेकर जाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता कह रही है कि 25 मई कांग्रेस फिर गई। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार भाजपा का लक्ष्य 400 पार का है। उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के लोग भी सभी दस सीटें जिताकर मोदी जी के हाथ मजबूत करें।

यह भी पढ़ें : Amit Shah Karnal Rally : मोदी जी तीसरी बार भी देश के पीएम बनेंगे : अमित शाह

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Karnal Shah Rally : मोदी सरकार में सभी का पूर्ण विकास हुआ : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections : बच्चे करेंगे अभिभावकों को वोट के प्रति जागरूक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago