होम / Karnal Assembly By-Election : कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने किया मतदान

Karnal Assembly By-Election : कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने किया मतदान

• LAST UPDATED : May 25, 2024
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने करनाल में लिया मतदान का जायजा

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज़), Karnal Assembly By-Election : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज मतदान हो रहा है, जहां पर कांग्रेस पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने सुबह पहले गुरु के सामने अरदास की और उसके बाद मतदान करने के लिए मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल के बूथ नंबर 22 में पहुंचे, जहां पर उन्होंने करीब 7:15 बजे अपना मतदान किया।

Karnal Assembly By-Election : जनता को मतदान के प्रति किया प्रेरित

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को आज लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए और अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए, वहीं उन्होंने कहा कि करनाल विधानसभा में भी उपचुनाव हो रहा है।

करनाल विधानसभा के लोगों से भी कहना चाहेंगे कि वह अपने घरों से निकलें और मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें, मतदान करने के बाद वह करनाल विधानसभा के कई बूथों का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे।

इस समय कांग्रेस के पक्ष में माहौल : दिव्यांशु बुद्धिराजा

कांग्रेस के करनाल लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भी आज करनाल में मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी करनाल लोकसभा से बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रही है और उनका एक तरफा माहौल है। उन्होंने कहा लोगों ने उन्हें बताया है कि उन्होंने मनोहर लाल के खिलाफ वोट करके पुण्य का काम किया है।

बुद्धिराजा ने कहा कि करनाल की जनता इस बार दोनों मुख्यमंत्री का इलाज करेगी। उन्होंने माहौल को कांग्रेस के पक्ष में बताते हुए कहा कि अधिकारी और कार्यकर्ता सब आपस में सहयोग कर रहे हैं। वह जनता से अपील करते हैं कि वह अपने मत का सही प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : प्रदेश की सभी 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

यह भी पढ़ें : MLA Rakesh Daultabad Dies : निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक आने से निधन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox