होम / Karnal Tiranga Yatra : करनाल में सीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

Karnal Tiranga Yatra : करनाल में सीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

• LAST UPDATED : August 14, 2024
  • कार्यकर्ताओं और लोगों ने लिया बढ़चढ़कर भाग

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Karnal Tiranga Yatra : पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम के समय करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

Karnal Tiranga Yatra : सीएम बोले- कांग्रेस के पल्ले अब कुछ नहीं, सिर्फ मीटिंगें ही करेंगे

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ली गई मीटिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पल्ले अब कुछ नहीं है। वह सिर्फ मीटिंगों तक सीमित रह गई है। क्योंकि कांग्रेस ने हर वर्ग का शोषण किया। कांग्रेस ने किसान, महिला, युवा, गरीब और कर्मचारियाें का शोषण किया। सब लोग जानते हैं कि जब भी कांग्रेस का कार्यकाल आता है तो लोगों में त्राहीमाम करने का काम किया है।

कांग्रेस के कार्यकाल काे जनता भुगत चुके

कांग्रेस के कार्यकाल काे जनता भुगत चुके है, जिस प्रकार का कांग्रेस का कार्यकाल था। आज हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है और हरियाणा में भी बहुमत के साथ सरकार बनेगी। यह तिरंगा यात्रा करनाल के रामलीला मैदान से शुरू होकर कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड से होते हुए सनातन धर्म मंदिर पर पहुंची जहां पर माथा टेक कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

हर घर तिरंगा का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है और पूरे हरियाणा में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। हमारे देश के वीर सपूतों ने गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। क्रांतिकारी अपने देश को विकसित देशों में देखना चाहते थे और क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को लेकर ईडी अपना काम कर रही

जब उनसे सवाल किया गया कि ईडी द्वारा मनोज वधवा, दिलबाग सिंह और सुनील पंवार व अन्य नेताओं की 122 करोड़ की प्रोपर्टी को सीज किया है, इस पर सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और उस भ्रष्टाचार को लेकर ईडी अपना काम कर रही है।

पौधरोपण के लिए सीएम ने किया प्रेरित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने आसपास के खुले क्षेत्र में पौधरोपण करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग हर साल मिलजुल कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिये अनेक क्रांतिकारी वीरों ने प्राणों की आहुति दी, ताकि लोग खुले में सांस ले सकें। वे ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को नमन करते हैं।

तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान : रेनू बाला गुप्ता

वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल करनाल नगर निगम पूर्व में हर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है और स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्रान पर हमारे द्वारा यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के जरिए हम स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन क्रांतिकारी देशवासियों ने भाग लिया था और अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा में ये रहे उपस्थित

इस मौके पर तिरंगा यात्रा में पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, भाजपा नेता अशोक बिंदल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, पूर्व मीडिया को-आर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुनील गोयल, पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी डाॅ अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, साहिल मदान, भाजपा नेत्री संतोष अत्रेजा, मंजू खैंची हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक मुकेश अरोड़ा, अशोक सुखीजा, राजेश अग्गी, पवन शर्मा, ईश्वर सैनी, ओम प्रकाश, मेहर सिंह कलामपुरा, यशपाल ठाकुर, शुभम गुप्ता, अमर ठक्कर, बिशन सिंह शेखावत, शिवनाथ कपूर, प्रवीण लाठर, पार्षद वीर विक्रम व युद्धवीर आदि मौजूद रहे।

रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस के बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने स्वागत किया। यहां से यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox