होम / karnal: दर्दनाक हादसा!

karnal: दर्दनाक हादसा!

• LAST UPDATED : July 18, 2021

करनाल /महिंद्रा सिंह

करनाल के इन्द्री रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिस में एक अज्ञात वाहन  एक्टिव सवार 3 युवकों को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस के बाद 3 युवकों को करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल में ले जाया गया।

हॉस्पिटल में  डॉक्टरों ने  एक युवक को मृत घोषित कर दिया और अन्य 2 युवकों को गम्भीर हालात में रोहतक PGI रेफर कर दिया है। वही तीनों युवक मूल रूप से नेपाल के बताय जा रहे है। जोकि करनाल शहर में सरकारी अधिकारियों के घर पर काम किया करते है। फिलहाल करनाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी  और मृतक व्यक्ति का करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox