प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: ‘अपने गिरेबान में झांके खड़गे’, BJP महिला जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, बता दिया कौन है असल आतंकवादी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के सुर बदल गया। अपतिजनक बयानों का विरोध करते करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद ही भड़काऊ बयान देने लगे। इसी बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक ऐसा बयान दिया जिससे देशभर में घमासान मचा हुआ है, दरअसल खड़गे ने हाल ही में बीजेपी को आतंकवादी पार्टी घोषित कर दिया। जिसके बाद बीजेपी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं और इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे हैं । अब इसी बीच भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। आइए जान लेते हैं कि बीजेपी महिला नेता ने ऐसा क्या कहा?

  • खड़गे अपने गिरेबान में…
  • खड़गे को बीजेपी नेता की खुली चुनौती

School Ragging: ‘बच्चों को किया प्रताड़ित…’, सैनिक स्कूल में की खुलेआम रैगिंग, कई छात्रों को पीटा

खड़गे अपने गिरेबान में…

दरअसल वंदना ने कांग्रेस के बयान का विरोध करते हुए कहा कि, आरोप लगाने से पहले खड़गे अपने गिरेबान में झांक कर देखें। डॉ. वंदना ने आगे कहा कि जब बाटला एनकाउंटर हुआ तब वो पार्टी की शीर्ष नेता से क्यों नहीं पूछते थे कि मैडम आप आतंकवादियों के रोने पर आंसू क्यों बहा रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है। चाहे कश्मीर का मुद्दा हो या फिर नक्सलियों का, कांग्रेस ने हमेशा ही उनकी पैरवी करने का काम किया है। कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए वंदना ने कहा कि, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, आज भी वहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। कांग्रेस के पास नक्सलियों और आतंकवादियों पर कोई स्पष्ट नीति नहीं है।

Haryana Election 2024: सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री या फिर? इस काम के लिए BJP ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त

खड़गे को बीजेपी नेता की खुली चुनौती

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी अप्रत्यक्ष रूप से एक विशेष समुदाय को खुश करने में लगे हुए हैं और इसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं।उन्होंने खड़गे को चुनौती देते हुए कहा कि यह खड़गे को खुली चुनौती है। हम बहस के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी के शासनकाल के 10 साल और केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दस साल के दौरान की आतंकी और नक्सली गतिविधियों की तुलना करें।

Dr. Sushil Gupta: इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर…, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले AAP नेता

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Rajya Sabha MP: अब इस नेता ने दिया राजयसभा से इस्तीफा, BJP में रह चुके हैं परिवहन मंत्री

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajya Sabha MP: कृष्ण लाल पंवार का जन्म 1 जनवरी…

16 mins ago

CM Nayab Saini: नायब सरकार अब परेड ग्राउंड नहीं बल्कि यहाँ लेगी शपथ, खट्टर की भी journey यहाँ से हुई थी शुरू

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है।…

21 mins ago

Congress Leader Resigns: चुनावी नतीजों में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने क्यों छोड़ा पद, जानें वजह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Leader Resigns: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली…

38 mins ago

JP Nadda Statement: ‘इतनी दयनीय स्थिति में कांग्रेस पहुंच गई कि…, जेपी नड्डा का जबरदस्त पलटवार, खड़गे की हुई हालत खराब

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कपहले तो कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, बाद…

53 mins ago

CM Saini’s Assam Visit: हरियाणा के सीएम सैनी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य के विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini's Assam Visit: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह…

55 mins ago