प्रदेश की बड़ी खबरें

Kharif Marketing Season 2024-25 : प्रदेश में 23 सितंबर से शुरू होने जा रही धान की खरीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kharif Marketing Season 2024-25 : हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25 के तहत धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी। वहीं बाजरा और मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक की जाएगी। 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक की जाएगी।

Kharif Marketing Season 2024-25 : अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा का कहना

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस बार धान की अनुमानित खरीद 84 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। धान की खरीद के लिए 241 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान की बुवाई 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है।

बाजरा की खरीद के लिए 91 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए

उन्होंने बताया कि बाजरा की खरीद के लिए 91 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। बाजरा 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है और बाजरा का अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख मीट्रिक टन है। इसके अलावा, मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि मक्का की खरीद के लिए 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। मक्का की बुवाई 0.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है और अनुमानित उत्पादन 0.23 लाख मीट्रिक टन है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से फसलों की खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Narendra Modi Kurukshetra Rally : पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र रैली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध

Haryana Election 2024: Congress-BJP की बड़ी मुश्किलें, बागियों को मनाने के लिए इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट नहीं चाहती थीं…, वकील हरीश साल्वे ने किया बड़ा दावा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago