इंडिया न्यूज, Haryana News (khedar Case): हरियाणा के जिला हिसार के गांव खेदड़ में 8 जुलाई को किसानों और पुलिस की झड़प हुई थी जिसमें एक किसान धर्मपाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से शव धरनास्थल पर ही रखा हुआ था। khedar Case
जानकारी के अनुसार जिले के खेदड़ में पावर प्लांट को लेकर हुए विवाद में जहां किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है, प्रशासन ने किसानों की सभी मांगें मान ली हैं, मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने समेत कई मांगें कमेटी की ओर से प्रशासन के सामने रखी गई थीं।
वहीं माना जा रहा है कि आज किसान धर्मपाल का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। किसानों की अधिकतर सभी मांगों को जहां मान लिया गया है, वहीं किसानों का कहना है कि धारा 304 के तहत गिरफ्तार किए 4 युवकों के जमानत पर बाहर आने के बाद ही मृतक किसान धर्मपाल का अंतिम संस्कार होगा। ज्ञात रहे कि मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद सीधे किसानों के धरने में लाया गया था। किसान नेताओं का कहना है कि मृतक किसान के संस्कार तक यह धरना जारी रहेगा। khedar Case
यह भी पढ़ें: India Coronavirus: भारत में आज केस 20 हजार के पार
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…
भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…