इंडिया न्यूज, Haryana News (Khedar Village): हरियाणा के जिला हिसार के गांव खेदड़ में थर्मल पावर प्लांट के विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण बनता जा रहा है। ज्ञात रहे कि प्लाट की राख को लेकर कुछ दिनों पर पुलिस के साथ हुई झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी जिसके बाद छठे दिन भी परिजनों और ग्रामीणों ने संस्कार नहीं किया। शव अभी तक महापंचायत के मंच पर ही रखा हुआ है। Khedar Village
गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। गांव के चारों तरफ बैरिकेड लगा दिए गए हैं। फिलहाल मामले को लेकर महापंचायत जारी है, जिसमें राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Chadhuni) सहित कई गांवों के किसान पहुंचे हुए हैं। किसानों ने मौके पर ही पुलिस की लोकेशन को ट्रेस करने के लिए ड्रोन मंगवाए हुए हैं। कई वार्ता होने के बावजूद मृतक किसान धर्मपाल का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
वहीं खेदड़ मामले में महापंचायत और प्रशासन के बीच वातार्लाप शुरू होने से पहले सभी किसान नेताओं ने मृतक धर्मपाल को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद किसान नेता ऐलान किया कि बैठक में फैसला लेंगे। अगर मांगों पर प्रशासन से सहमति नहीं बनी तो आगामी रणनीति का एलान किया जाएगा। वहीं सूत्रों की मानें तो प्रशासन और सरकार में खींचतान जारी है कि केस वापस लिया जाए या नहीं।
वहीं एहतियात को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। बरवाला में अतिरिक्त पुलिस बल जुटाया जा रहा है। पुलिस के बड़े अधिकारियों की कमान में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है। इसको लेकर आईजी राकेश कुमार आर्य ने भी धरनास्थल के आसपास दौरा किया है।
यह भी पढ़ें : khedar Plant Dispute: बातचीत से मामला सुलझा लें, नहीं तो भुगतने होंगे परिणाम : टिकैत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…