होम / Khelo India Youth Games 2021: मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए समिति गठित के दिए निर्देश

Khelo India Youth Games 2021: मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए समिति गठित के दिए निर्देश

• LAST UPDATED : November 22, 2021
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ : 

Khelo India Youth Games 2021 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए एक राज्य स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति की अध्यक्षता खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह करेंगे। यह समिति 5 से 14 फरवरी, 2022 के बीच पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली राज्य में होने वाले खेलों के लिए आवास, खानपान, परिवहन, समारोहों, आयोजन दिवसों और खेल उपकरणों की खरीद के संबंध में 25 खेल व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

Read More : Dengue In Haryana हालात खराब, हररोज 150 मामले सामने आ रहे

वर्चुअली जुड़े भारत सरकार के अधिकारी Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games 2021

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारी की समीक्षा के लिए सह-समन्वय आयोजन समिति की आयोजित दूसरी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री, संदीप सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में भारत सरकार के अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े।

 

Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेें अधिकारी : मुख्यमंत्री Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games 2021

बैठक में निदेशक, खेल और युवा मामले, पंकज नैन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि विभिन्न खेल परिसरों, हॉकी स्टेडियम और बैडमिंटन हॉल, ऑडिटोरियम और एथलेटिक स्टेडियम के विकास कार्य पूरे होने वाले हैं और दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इनकी तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है।

 

Read More : One Time Settlement Scheme to Emerge PLDB Bank हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई ओटीएस स्कीम

पंचकूला से यमुनानगर के बीच होगी साइकिलिंग प्रतियोगिता  Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games 2021

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पंचकूला से यमुनानगर के बीच साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री इन आयोजन स्थलों का स्वयं जायजा भी लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभंकर ’धाकड़’ और थीम सॉन्ग तैयार कर लिया गया है। इसके लॉन्च और प्रमोशन सेरेमनी की तारीखें जल्द ही तय की जाएंगी।

 

Also Read : Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

स्टेडियमों का वार्षिक रखरखाव करेगा खेल विभाग Khelo India Youth Games 2021

Khelo India Youth Games 2021

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अधिकारियों को खेल की निगरानी की जिम्मेदारी जिला खेल और युवा मामलों के अधिकारियों (डीएसओ) को देने और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और निकट भविष्य में खेल विभाग में इंजीनियरिंग विंग स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए। एचएसवीपी द्वारा एक जनवरी, 2022 से 10 खेल परिसरों को खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा। इन स्टेडियमों का वार्षिक रखरखाव खेल विभाग द्वारा किया जाएगा।

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम


Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox