खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की सभी तैयारियां पूरी, 250 करोड़ की आएगी लागत

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से 13 जून, 2022 तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से 139 करोड़ रुपए नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह खेलो इंडिया गेम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम मिशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का हरियाणा को इस खेल उत्सव की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ओपनिंग सेरेमनी में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होने वाले इस भव्य खेल महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह और शाम को ही किया जाएगा।

खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस खेल उत्सव में खिलाड़ी कुल 545 स्वर्ण, 45 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हमें इन खेलों की मेजबानी करने का यह सुनहरा अवसर मिला है और इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे पहले भी खेलो इंडिया के 3 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार हरियाणा की मेजबानी के कारण खिलाड़ी और दर्शक दोनों इस आयोजन को लंबे समय तक याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की है कि इस बार हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।

3 सितारा होटल में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 3 सितारा होटलों में व्यवस्था की गई है और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। इसके अलावा, होटल से कार्यक्रम स्थल तक उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सीएम ने यह भी कहा कि खेल के मैदान, प्रतियोगिता कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत करवाने के लिए आयोजन स्थल पर साइनबोर्ड, विज्ञापन, गाइड मैप आदि लगाए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को हर पल की जानकारी मिल सके।

डॉक्टरों की टीम रहेगी मौकास्थल पर मौजूद

चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्थल पर डॉक्टरों, नर्सों, फिजियोथेरेपिस्ट और एम्बुलेंस की एक टीम की व्यवस्था की गई है। इसके इलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस रिहेब सेंटर बनाया गया है जो कि उत्तर भारत में अपनी तरह का अनोखा सेंटर है, जिसमेें खिलाड़ियों से चोट से जल्द उबारने के लिए सभी व्यवस्था की गई है।

खेल के बुनियादी ढांचे पर लगभग 139 करोड़ खर्च : मनोहर लाल

हरियाणा के युवा यूपीएससी परीक्षा में गाड़ रहे झंडे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इन खेलों के लिए पुराने ढांचों के नवीनीकरण के साथ-साथ अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में 9.95 करोड़ रुपए की लागत से ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र का निर्माण, 3.02 करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक वार्म-अप एथलेटिक्स ट्रैक, एलिवेटेड ट्रैक और सैंड ट्रैक का निर्माण, 20.44 करोड़ रुपए की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ व पैवेलियन का निर्माण, 27.87 करोड़ रुपए लागत से बास्केटबाल बहुउद्देशीय एवं वॉलीबॉल बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, 4.95 करोड़ रुपए की लागत से बॉक्सिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण पर 15.23 करोड़ रुपए, बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण पर 1.60 करोड़ रुपए तथा ताऊ देवी लाल खेल परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए 2.25 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

यहां इतनी राशि से किया गया नवीनीकरण कार्य

शाहाबाद हॉकी स्टेडियम के नवीनीकरण और अन्य आवश्यक कार्यों पर 12.37 करोड़ रुपए की राशि तथा अम्बाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 38.68 करोड़ रुपए की लागत से आल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण और 2.55 करोड़ रुपए की लागत से जिमनास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया गया है।

पहली बार मशाल रिले का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ के इतिहास में पहली बार हरियाणा ने पूरे राज्य में मशाल रिले का आयोजन किया है। पिछले 1 माह से इन खेलों के 3 शुभंकर पूरे राज्य में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें राहगिरी नामक वाहन के माध्यम से पूरे राज्य में घुमाया जा रहा है।

मस्कट का नाम धाकड़

खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा के मस्कट का नाम धाकड़ रखा गया है। जिस तरह से हरियाणा का जवान धाकड़ है, हरियाणा का किसान धाकड़ है और हरियाणा का पहलवान धाकड़ है, उन्हें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी इन खेलों में प्रदर्शन भी धाकड़ करेंगे।

इन पांच स्थानों पर आयोजित होंगे खेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

मुख्य स्थल पर 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने बताया कि ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। आयोजन स्थल में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। तीरंदाजी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, जबकि तैराकी और जिम्नास्टिक खेल अंबाला में आयोजित किए जाएंगे। हॉकी शाहाबाद में और साइकिलिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 में पांच पारंपरिक खेल होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से हरियाणा कई अन्य मामलों में देश के दूसरे राज्यों के लिए मार्गदर्शक का काम करता आया है, ठीक उसी तरह इन खेलों के आयोजन की भी ऐसी मिसाल प्रस्तुत करेगा जिससे दूसरे राज्य भी प्रेरित और प्रोत्साहित होंगे।

यह भी पढ़ें: आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट के लिए सितारे लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

19 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

59 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

1 hour ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago