खेलो इंडिया यूथ गेम्स हाईटेक : केआईवाईजी हरियाणा ऐप पर पल-पल की जानकारी

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में सरकारी विभागों की 500 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन व स्कूलों में विद्यार्थी व अध्यापकों को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत अध्ययन व अध्यापन कार्य के लिए टैबलेट वितरित कर आईटी गुरु बने मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 को भी हाईटेक किया है।

कोई भी जीते इंडिया की होगी जीत

हर गेम्स के नतीजे व हर खिलाड़ी की पृष्टभूमि के बारे जानकारी लेने के लिए कोइ भी व्यक्ति केआईवाईजी हरियाणा ऐप अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर सकता है। ऐप का शिर्षक भी ‘8500 प्रतिभागी करेंगे कम्पीट कोई भी जीते इंडिया की होगी जीत’ है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण के ज्यादातर खेल प्रतियोगिताएं पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ही हो रही हैं। देश के 36 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों से आए खिलाड़ी जहां अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में खेलकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वहीं उनके साथ आए राज्यों के ‘शेफ डी मिशन’ (Chef de Mission) कोच व अन्य खेल अधिकारी भी हरियाणा की मेजबानी से खुश नजर आ रहे हैं। हर खिलाड़ी की नजर है कि उसका खेल देखने के लिए अधिक से अधिक दर्शकों के साथ-साथ उनके राज्य के खेल मंत्री व अन्य अधिकारी पंचकूला पहुंचें।

अनुराग ठाकुर व संदीप सिंह अपने समय के रहे अच्छे खिलाड़ी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह लगातार खिलाड़ियों के बीच रहकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। दोनों ही मंत्री अपने समय के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। जहां एक ओर अनुराग सिंह ठाकुर वालीबॉल के साथ क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और रणजीत ट्रॉफी में भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ओलम्पियन संदीप सिंह से हर खिलाड़ी वाकिफ है।

यह भी पढ़ें : खेलो इंडिया गेम्स में तैराकी प्रतिस्पर्धा: अंबाला में 580 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

सेल्फी पाइंट पर खिलाड़ी भी ले रहे फोटो

खिलाड़ी पंचकूला की अपनी यादों को सदा के लिए बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ‘लोगो‘ के साथ बनाए गए सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर भारत के राज्यों के खिलाड़ी स्टेडियम के मुख्यद्वार पर लगाई गई पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ भी फोटो ले रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों के साथ आए उनके माता-पिता, अभिभावक और मित्र भी युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आए।

जय-विजय व धाकड़ के साथ भी सेल्फी लेने का क्रेज

स्टेडियम में आने वाले हर दर्शक में खेलो इंडिया के शुभांकर रहे जय-विजय के साथ-साथ धाकड़ के साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखने को मिल रहा है और धाकड़ के बारे में हर खिलाड़ी जानकारी हासिल कर रहा है। खेलो इंडिया तभी तो जीतेगा इंडिया अबकी बार हरियाणा से जैसे देशी गानों के साथ स्टेडियम गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत में कोरोना बम फूटा, आज आए 5 हजार से ज्यादा केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की…

1 hour ago

Jhajjar Hooda Rally : BJP को झज्जर में बड़ा झटका, पूर्व सीएम की रैली, जानिए इस दिग्गज ने थामा कांग्रेस का हाथ

हुड्डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनाओ फिर यहां विकास की झड़ी लगा देंगे India News…

1 hour ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

2 hours ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

2 hours ago