Khelo India Youth Games 2022 : इंडिया यूथ गेम्स में 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

Khelo India Youth Games 2022 : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण के सफल आयोजन के लिए 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। 5 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक होने वाले इन खेलों में 25 प्रकार के विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देश भर से लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

Read More Teacher Made 101 Children Imitators : टीचर के लालच ने ही 101 बच्चों को बना दिया नकलची

खेलों का शुभारंभ 5 फरवरी को Khelo India Youth Games 2022

खेलों का शुभारंभ 5 फरवरी को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करने उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Read More Ashok Tanwar : संघर्ष करने वालों को उभरने नहीं देती कांग्रेस: अशोक तंवर

25 प्रकार के खेल किए जाएंगे आयोजित Khelo India Youth Games 2022

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और खेल एवं युवा मामले मंत्रालय का खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने का अवसर हरियाणा को देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स के तहत 25 प्रकार के विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 20 खेल ऐसे हैं जो पहले से आयोजित किए जा रहे हैं।

Read More : Human Trafficking : बांग्लादेश से तस्करी के लाई गयी 2 युवतियां, केस दर्ज

इस बार पांच प्रादेशिक खेल भी जोड़े गए Khelo India Youth Games 2022

इस बार पांच प्रादेशिक खेल भी जोड़े गए हैं, जिनमें पंजाब का गतका, मणिपुर का थांग-ता, केरल का कलारीपयट्टू, महाराष्ट्र का मलखंभ और योगासन शामिल हैं । इन खेलों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें 150 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के विकास के लिए और 100 करोड़ रुपये अन्य उपकरणों व सुविधाओं के लिए खर्च होंगे।

Read More :Dushyant Singh Chautala : डॉक्टर अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि है दादरी, इसलिए पिछड़ा नहीं रहने दिया जाएगा : दुष्यंत सिंह चौटाला

खिलाड़ियों के ठहरने, खाने पीने और परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था Khelo India Youth Games 2022

सभी खेलों के अनुसार विकसित किए जा रहे हैं बुनियादी ढांचे की सभी तैयारियां निर्धारित समय अर्थात 31 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने पीने और परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला के साथ- साथ अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। अधिकतर खेलों के फाइनल मुकाबले 8 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जिनका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से होगा।

Read More : CM Twitter Handle Help Public सीएम ट्विटर हैंडल लगातार आम जन का मददगार साबित हो रहा

कोविड-19 के दिशा निदेर्शों की अनुपालना की जाएगी सुनिश्चित Khelo India Youth Games 2022

खेलों के दौरान कोविड-19 के दिशा निदेर्शों के अनुपालन के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दिशा निदेर्शों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जो कोरोना के नए वेरिएंट का पता चला है, उसके दो मामले देश में मिले हैं, उसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग व अन्य सभी विभाग सतर्क हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है ।

Read More : 19 percent samples of food items failed फेस्टिवल सीजन में खाने पीने की चीजों के 19 फीसद सैंपल फेल

निरंतर खेलों में आगे बढ़ रहा हरियाणा Khelo India Youth Games 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा निरंतर खेलों में आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार हर वर्ष खेलों के बजट में वृद्धि कर रही है। वर्ष 2014-15 में खेलों का बजट जहां 151 करोड़ रुपए था वह आज 2021-22 में 394 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि दोगुना से भी अधिक है।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : मुख्यमंत्री

500 बंद खेल नर्सरियां फिर से शुरू Khelo India Youth Games 2022

राज्य सरकार द्वारा ‘कैच दैम यंग’ पॉलिसी के तहत बचपन से ही खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए 500 खेल नर्सरियां, जो कोविड-19 के कारण बंद हो गई थी उनको फिर से शुरू किया गया है। इसके अलावा, 500 और खेल नर्सरियों को विकसित किया जाएगा।

Read Also Ovulation Symptoms : ओवुलेशन (निषेचन) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां…

ग्रामीण स्तर पर होगा खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण Khelo India Youth Games 2022

ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, सरकार द्वारा मैपिंग भी करवाई जा रही है और जहां जहां खेल स्टेडियमों की संख्या कम है, वहां आवश्यकतानुसार खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक खिलाड़ियों को तैयारी के लिए राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की राशि एडवांस में देने की पहल को भी खिलाड़ियों ने सराहा है। इसके अलावा हरियाणा अकेला ऐसा प्रदेश है जहां देश ही नहीं दुनिया में ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक राशि इनाम स्वरूप दी जाती है। खेलों में हो रही हरियाणा की प्रगति को देखते हुए अन्य प्रांत भी हरियाणा की खेल नीति का अध्ययन कर रहे हैं।

Read Also Divyang Sports Corner will be built in the stadium : हर जिले के एक स्टेडियम में बनेगा दिव्यांग खेल कॉर्नर: मुख्यमंत्री

पंचकूला में साइंटिफिक ट्रेनिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाया जा रहा Khelo India Youth Games 2022

खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से खेलों के लिए तैयार करने के लिए पंचकूला में साइंटिफिक ट्रेनिंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा, करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में भी इस तरह के केंद्र स्थापित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को तोहफा देते उन्होंने हर जिले के एक स्टेडियम में दिव्यांग खेल कॉर्नर बनाने की घोषणा की है।

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

31 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago